Moto G Max Price in India: Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और 7000mAh की बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च, जानें इसकी कीमत और कम्प्लीट स्पेसिफिकेशन्स हिंदी में

Moto G Max स्मार्टफोन का रियर डिजाइन और कलर वेरिएंट्स
Moto G Max का प्रीमियम डिजाइन और आकर्षक कलर ऑप्शंस।


Motorola ने इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च कर दिया है। ₹27,999 इसकी शुरुआती कीमत रखी गई है। इस फोन को 7,000mAh की बैटरी, Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया गया है। यह 5G स्मार्टफोन रोजाना इस्तेमाल के लिए कैसा है और इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं? आगे आप इसके सभी फीचर्स, फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जान सकते हैं।

Launch Date & Price

Moto G Max भारत में 14 अगस्त 2026 को लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने इसे 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश किया है, जिसकी कीमत ₹27,999 रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद फोन को ₹26,999 की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 20 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और फोन Flipkart, Motorola की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Design & Display

Moto G Max का 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
Moto G Max में स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल्स के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है।

Moto G Max में कंपनी ने 6.72 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को स्मूथ बनाता है। साथ ही, इसमें 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं, ताकि आपकी आँखों पर ज्यादा जोर न पड़े। वहीं, 391 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ Water Touch फीचर भी शामिल किया गया है, जिसकी मदद से आप गीले हाथों से भी स्क्रीन को आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिज़ाइन देखें तो, इसके रियर पैनल पर Satin-inspired फिनिश दी गई है, जिससे फोन काफी प्रीमियम लुक देता है। यह फोन 166.23 mm लंबा, 76.50 mm चौड़ा और 8.60 mm मोटा है। 213g इसका वजन है। इस फोन को Pantone Stargazer, Pantone Alaskan Blue और Pantone Malaga जैसे तीन शानदार कलर में पेश किया गया है। साथ ही, प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i और धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।

Performance (Processor, RAM & Storage)

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Moto G Max में 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 Octa-Core चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छा है। साथ ही, इसमें 6GB LPDDR5X रैम दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर 24GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। वहीं, फोन में 128GB की UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसमें UFS 2.2 के कंपैरिजन में फाइल ट्रांसफर और ऐप ओपनिंग स्पीड काफी तेज है।

Camera

Moto G Max के 50MP Sony LYTIA 600, 8MP अल्ट्रावाइड और 32MP सेल्फी कैमरा सैंपल्स
Moto G Max के रियर और फ्रंट कैमरा से लिए गए फोटो सैंपल्स। 

यादगार पलों को कैप्चर करने के लिए Moto G Max में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Sony LYTIA 600 सेंसर और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 119.5° FOV के साथ दिया गया है, जिससे ज्यादा बड़े हिस्से को एक फ्रेम में कैप्चर किया जा सकता है। साथ ही, रियर कैमरे से 2K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसमें f/2.2 अपर्चर मिलता है और इससे भी 2K वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।

Battery & Charging

Moto G Max में मिलने वाली 7000mAh की बड़ी बैटरी और रियर कैमरा मॉड्यूल
Moto G Max: 7000mAh की दमदार बैटरी और आकर्षक रियर डिजाइन।


Moto G Max बैटरी के मामले में काफी दमदार है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही, फास्ट चार्ज करने के लिए इसमें 33W TurboPower चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, एक बार बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 63 घंटे, मतलब लगभग 3 दिन आराम से चल सकती है।

Software & Connectivity

Moto G Max  Android 16 पर रन करता है। इसमें आपको 2 साल OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं। आपकी सिक्योरिटी के लिए इसमें Side Fingerprint Reader, Face Unlock, ThinkShield और Moto Secure जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
बढ़िया कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, इसमें Dual SIM का सपोर्ट दिया गया है, जिसमें 1 फिजिकल SIM + 1 फिजिकल SIM का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Pros & Cons

Pros

  • 7000mAh बैटरी और 63 घंटे तक की बैटरी लाइफ
  • Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर
  • 120Hz Full HD+ डिस्प्ले
  • 50MP Sony LYTIA 600 कैमरा
  • Android 16 और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट
  • IP64 और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन

Cons

  • 33W TurboPower चार्जिंग
  • केवल 128GB स्टोरेज
  • LCD डिस्प्ले, AMOLED नहीं
  • 213g वजन, थोड़ा भारी
  • NFC का सपोर्ट नहीं
  • 2K तक ही वीडियो रिकॉर्डिंग

Moto G Max Full Specification 

Specification Details
Model Moto G Max
Launch Status Launched
Price ₹27,999
Display 6.72-inch FHD+ LCD Display
Resolution 2400 × 1080 Pixels (FHD+)
Refresh Rate 120Hz
Protection Corning Gorilla Glass 7i
Processor Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4
CPU Octa-core
GPU Adreno GPU
RAM 6GB LPDDR5X + up to 24GB RAM Boost
Storage 128GB (UFS 3.1)
Rear Camera 50MP Sony LYTIA 600 + 8MP Ultra-wide
Front Camera 32MP
Video Recording Rear: up to 1080p@30/60fps, Front: up to 1080p@30fps
Battery 7000mAh
Charging 33W TurboPower Fast Charging
Operating System Android 16
Custom UI Hello UI
Network 5G, 4G LTE
Wi-Fi Wi-Fi 5
Bluetooth Bluetooth 5.1
Navigation GPS, GLONASS, GALILEO, BDS, QZSS
USB USB Type-C
Audio Stereo Speakers with Dolby Atmos
Water Resistance IP64
Fingerprint Side-mounted Fingerprint Sensor
SIM Dual Nano SIM
Colors PANTONE Alaskan Blue, PANTONE Malaga, PANTONE Stargazer
Durability MIL-STD-810H military-grade durability
Software Updates 2 साल के Android OS updates और 3 साल के security updates


देखा जाए तो इस स्मार्टफोन में कुछ फीचर्स काफी अच्छे दिए गए हैं, जैसे 7000mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, जिससे आप मल्टीटास्किंग, रोजमर्रा के काम और नॉर्मल गेमिंग कर सकते हैं। अगर आपको बड़ी बैटरी वाला फोन चाहिए, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
हालांकि, कुछ फीचर्स में थोड़ी कमी भी देखने को मिलती है। जैसे, आप इसमें केवल 2K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जबकि इसी कीमत में कुछ दूसरे स्मार्टफोन्स AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। अगर आप AMOLED डिस्प्ले को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं, तो इस कीमत में दूसरे विकल्प भी देख सकते हैं।


(Photo Credit: Motorola Official)

🙏 धन्यवाद!

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

अगर आपके मन में कोई सवाल है या आप अपनी राय बताना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

आपकी राय हमारे लिए बहुत मायने रखती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ