OPPO K15 Pro vs OPPO K15 Pro+: कौन-सा फोन बेहतर है? जानें दोनों में अंतर

 

OPPO K15 Pro vs OPPO K15 Pro+ comparison

K15 Pro और K15 Pro Plus दोनों ही फोन्स चीन में 1 अप्रैल 2026 को लॉन्च हो चुके हैं और इनकी पहली सेल 3 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। दोनों फोन्स को दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और Active Cooling Fan जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जो इन्हें हेवी गेमिंग और हेवी टास्किंग के लिए खास बनाते हैं।
हालांकि, एक ही सीरीज के इन दोनों फोन्स में फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में कुछ समानताएं और कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं। इस आर्टिकल में हम K15 Pro और K15 Pro+ के महत्वपूर्ण फीचर्स की तुलना करेंगे और समझेंगे कि दोनों में क्या अंतर है। साथ ही, यह भी जानेंगे कि किस तरह के यूज़र्स के लिए कौन-सा फोन बेहतर विकल्प हो सकता है। फिलहाल, भारत में इनके लॉन्च और कीमत को लेकर OPPO की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी चीन में लॉन्च हुए मॉडल पर आधारित है।

नोट: नीचे दी गई ₹ कीमतें China की Starting price को मौजूदा Exchange rate के आधार पर लगभग INR में Convert करके बताई गई हैं। ये India की Official prices नहीं हैं। भारत में OPPO ने अभी इन दोनों फोन्स की Official कीमत की घोषणा नहीं की है।

Quick Comparison
Feature OPPO K15 Pro OPPO K15 Pro+
China Starting Price CNY 2,999 (~₹42,800) CNY 3,499 (~₹50,000)
Display 6.59-inch, 144Hz 6.78-inch, 165Hz
Processor MediaTek Dimensity 8500 SUPER MediaTek Dimensity 9500s
RAM/Storage 12GB + 256/512GB 12GB + 256/512GB
Rear Camera 50MP OIS + 8MP Ultra-wide 50MP OIS + 8MP Ultra-wide
Battery 7500mAh 8000mAh
Charging 80W SUPERVOOC 100W SUPERVOOC
Fingerprint Optical Ultrasonic
Connectivity Wi-Fi 6 Wi-Fi 7

Display में क्या अंतर है?

डिस्प्ले की बात करें, तो इन दोनों फोन्स में मुख्य अंतर स्क्रीन साइज, रिफ्रेश रेट, टच सैंपलिंग रेट और ब्राइटनेस का है। K15 Pro Plus में 6.78-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 × 1272 पिक्सल है। इसमें 165Hz तक का रिफ्रेश रेट, 330Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800 nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इन फीचर्स की मदद से Supported Games में स्मूथ और रिस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस मिलता है।

वहीं, K15 Pro में 6.59-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2760 × 1256 पिक्सल है। इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200 nits तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। दोनों ही फोन्स में 10-bit कलर डेप्थ (1.07 बिलियन कलर्स) का सपोर्ट मिलता है।बड़ी स्क्रीन, ज्यादा रिफ्रेश रेट और ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए K15 Pro+ बेहतर विकल्प हो सकता है, जबकि कॉम्पैक्ट साइज पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए K15 Pro एक अच्छा विकल्प है।

Performance में क्या अंतर है?

परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन्स में प्रोसेसर और स्टोरेज का बड़ा अंतर देखने को मिलता है। K15 Pro Plus में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस और All-Big-Core आर्किटेक्चर पर बना है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.73GHz तक जाती है। साथ ही, इसमें UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है, जिससे ऐप्स और गेम्स की लोडिंग तथा डेटा ट्रांसफर जैसे कामों में फायदा मिल सकता है।

वहीं, K15 Pro में MediaTek Dimensity 8500 SUPER प्रोसेसर मिलता है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.4GHz तक जाती है और इसमें UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा, दोनों ही फोन्स में 12GB LPDDR5X RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। गेमिंग के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने के लिए दोनों मॉडल्स में Active Cooling Fan दिया गया है। OPPO के अनुसार, यह कूलिंग सिस्टम लैब कंडीशन में चिपसेट के तापमान को 5°C तक कम कर सकता है। वहीं, K15 Pro+ में एक्स्ट्रा कूलिंग के लिए इसके साथ 7,000mm² का बड़ा VC (Vapor Chamber) कूलिंग एरिया भी दिया गया है।

Camera में क्या अंतर है?

K15 Pro और K15 Pro Plus दोनों फोन्स का कैमरा सेटअप लगभग एक जैसा ही है, इसलिए इनमें आपको कोई बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलता। दोनों फोन्स में 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो AF (Auto Focus) और 2-Axis OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, 8MP का 116° अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो ग्रुप और वाइड एंगल फोटोज़ लेने में मदद करता है। वहीं, सेल्फी के लिए दोनों फोन्स में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें, तो दोनों फोन्स के रियर कैमरे से 4K वीडियो 60fps और 30fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है। साथ ही, दोनों में 10x तक डिजिटल ज़ूम की सुविधा भी मिलती है। वहीं, फ्रंट कैमरे से 1080p रेजोल्यूशन में 60fps और 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Battery & Charging में क्या अंतर है?

बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो, K15 Pro Plus में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं, K15 Pro में 7,500mAh की बैटरी के साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है।

कुल मिलाकर, ज्यादा बैटरी बैकअप और तेज चार्जिंग को प्राथमिकता देने वाले यूज़र्स के लिए K15 Pro+ एक बेहतर विकल्प साबित होगा।

बाकी महत्वपूर्ण अंतर

K15 Pro Plus 

  • Fingerprint: Ultrasonic in-display fingerprint
  • Wi-Fi: Wi-Fi 7 + Wi-Fi 6 + Wi-Fi 5
  • Type-C Audio: Digital Type-C headphones only
  • Dimensions: 162.40 × 77.47 × 8.25–8.33mm
  • Colors: Dust Pink, Origin Gray और Cyber Wing
  • Weight: 213–219g

K15 Pro

  • Fingerprint: Optical in-display fingerprint
  • Wi-Fi: Wi-Fi 6 + Wi-Fi 5
  • Type-C Audio: Digital + Analog Type-C headphones
  • Dimensions: 158.30 × 75.13 × 8.30–8.37mm
  • Colors: Legend Gold, Dust Pink, Origin Gray और Cyber Wing
  • Weight: 200–203g

दोनों Phones में क्या समान है?

  • SIM: दोनों फोन्स में Dual SIM का सपोर्ट मिलता है।
  • Bluetooth: दोनों फोन्स Bluetooth 5.4 सपोर्ट करते हैं।
  • NFC: दोनों में NFC की सुविधा मिलती है।
  • Software: दोनों फोन्स में ColorOS 16.0 मिलता है।
  • USB Port: दोनों में USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
  • OTG: दोनों फोन्स OTG सपोर्ट करते हैं।
  • Storage Expansion: दोनों फोन्स में मेमोरी कार्ड लगाने का विकल्प नहीं मिलता।
  • Water/Dust Resistance: IP69 + IP68 + IP66
  • Bypass Charging: दोनों फोन्स में Bypass Charging का सपोर्ट मिलता है।

Pros & Cons 

K15 Pro Plus 

फायदे

  • 8,000mAh की बड़ी बैटरी
  • 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग
  • Dimensity 9500s प्रोसेसर
  • UFS 4.1 स्टोरेज
  • 165Hz तक का डिस्प्ले
  • Wi-Fi 7 और Ultrasonic Fingerprint Sensor

कमियां

  • K15 Pro से ज्यादा भारी
  • Analog Type-C Headphones का सपोर्ट नहीं

K15 Pro

फायदे

  • Dimensity 8500 SUPER प्रोसेसर
  • 7,500mAh की बड़ी बैटरी
  • 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग
  • K15 Pro+ से हल्का
  • Digital और Analog दोनों Type-C Headphones का सपोर्ट

कमियां

  • K15 Pro+ के मुकाबले कम powerful processor
  • UFS 3.1 स्टोरेज
  • Wi-Fi 7 का सपोर्ट नहीं

कौन-सा फोन किसके लिए सही है?

देखा जाए तो ये दोनों ही स्मार्टफोन्स खास तौर पर गेमिंग को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, क्योंकि इनमें दमदार प्रोसेसर, शानदार बैटरी बैकअप, बेहतरीन डिस्प्ले और एवरेज कैमरा सेटअप दिया गया है, जो नॉर्मल यूज़ के लिए पर्याप्त है। हालांकि, OPPO ने K15 Pro+ में K15 Pro के मुकाबले कई महत्वपूर्ण फीचर्स को अपग्रेड किया है, जैसा कि हमने ऊपर आर्टिकल में देखा। अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स चाहते हैं, तो K15 Pro Plus आपके लिए बेहतर विकल्प रहेगा। वहीं, अगर आपका बजट सीमित है और आप अच्छी गेमिंग परफॉर्मेंस के साथ बड़ी बैटरी चाहते हैं, तो K15 Pro भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

अगर आप OPPO K15 Pro और OPPO K15 Pro+ में से किसी एक फोन के बारे में पूरी जानकारी अलग से पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आर्टिकल पर क्लिक कर सकते हैं।

(Photo Credit: OPPO Official)

🙏 धन्यवाद!

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

अगर आपके मन में कोई सवाल है या अपनी राय साझा करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट करें।

आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत मायने रखती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ