iQOO Z11 5G vs iQOO Z11 Lite 44W 5G: कौन-सा फोन खरीदना बेहतर रहेगा? जानें इनके महत्वपूर्ण अंतर

iQOO Z11 5G और iQOO Z11 Lite 44W 5G का comparison


 Z11 5G और Z11 Lite एक ही सीरीज़ के दो स्मार्टफोन हैं, जिनके फीचर्स में कई समानताएं और कुछ महत्वपूर्ण अंतर देखने को मिलते हैं। दोनों फोन में बड़ी बैटरी और 44W चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जबकि प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा जैसे मामलों में इनके स्पेसिफिकेशन अलग हैं।

ऐसे में अगर आप इन दोनों में से कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो केवल कीमत या किसी एक फीचर के आधार पर फैसला लेने के बजाय इनके बीच के महत्वपूर्ण अंतर को समझना बेहतर रहेगा। इस लेख में हम दोनों फोन के प्रमुख फीचर्स की तुलना करेंगे, ताकि आपको अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही फोन चुनने में आसानी हो।

Quick Comparison

Specification iQOO Z11 5G iQOO Z11 Lite
Price ₹34,999 से ₹19,227 से*
Display 6.83-inch 1.5K 3D Curved AMOLED, 144Hz 6.74-inch 1600 × 720 LCD, 120Hz
Processor MediaTek Dimensity 7500 Turbo 5G MediaTek Dimensity 6300 5G
Camera 50MP OIS + 8MP Ultra-Wide, 32MP Front 50MP + 0.08MP, 5MP Front
Battery 7050mAh 6500mAh
Charging 44W FlashCharge + PPS 44W FlashCharge + PPS
* Z11 Lite 5G की कीमत वेरिएंट और रिटेलर के अनुसार अलग हो सकती है।

Display में क्या अंतर है?

iQOO Z11 5G और iQOO Z11 Lite के display design का comparison
iQOO Z11 5G vs Z11 Lite के डिस्प्ले में अंतर: स्क्रीन, रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस की तुलना

डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन्स एक-दूसरे से काफी अलग हैं। Z11 5G में 6.83 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। AMOLED पैनल और ज्यादा रेजोल्यूशन स्क्रीन पर कंटेंट को ज्यादा शार्प और बेहतर कॉन्ट्रास्ट के साथ दिखाने में मदद करते हैं। यह 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को काफी स्मूद बनाता है। साथ ही, धूप और आउटडोर में बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें 2000 nits HBM ब्राइटनेस और 3000 nits तक की लोकल पीक ब्राइटनेस दी गई है।
वहीं, Z11 Lite में 6.74 इंच का LCD फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है। इसका रेजोल्यूशन Z11 5G की तुलना में कम है, इसलिए स्क्रीन पर कंटेंट कम शार्प दिखाई दे सकता है।  इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 nits तक की हाई ब्राइटनेस दी गई है।

Performance में क्या अंतर है?

बेहतर  परफॉर्मेंस के लिए Z11 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है। इसमें 6GB, 8GB और 12GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट पर 1,202,592 का AnTuTu स्कोर देखने को मिलता है। इसके अलावा, फोन में 3800 mm² का Vapor Chamber Cooling System दिया गया है, जो लंबे समय तक हेवी गेमिंग और डिमांडिंग टास्क के दौरान हीट को मैनेज करने और परफॉर्मेंस को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, यह चुनिंदा सपोर्टेड गेम्स में 144 FPS तक का सपोर्ट करता है।

Z11 Lite में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.4 GHz की पीक CPU स्पीड के साथ आता है। इसमें 4GB और 6GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। इसके 6GB + 256GB वेरिएंट पर 579K+ का AnTuTu स्कोर दिया गया है। यह फोन भी गेमिंग को सपोर्ट करता है और कंपनी के अनुसार, इसमें 12.8 घंटे तक की Continuous Gaming का लैब-टेस्टेड दावा है। इस तरह प्रोसेसर, RAM और official AnTuTu score के मामले में Z11 5G आगे है, जबकि Z11 Lite रोजमर्रा के इस्तेमाल और सामान्य गेमिंग के लिए जरूरी परफॉर्मेंस देता है।

Camera में क्या अंतर है?

कैमरा लवर्स के लिए Z11 Lite के मुकाबले Z11 5G का कैमरा ज्यादा वर्सटाइल (Versatile) है। इसमें 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा दिया गया है, जो f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। OIS फीचर फोटोज़ और वीडियोज़ में कैमरा शेक को कम करने में मदद करता है। साथ ही, फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Z11 Lite के कैमरा सेटअप में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। इसमें 50MP का Sony IMX852-AAJH5-G / LYT505C मेन कैमरा है, जो f/1.8 अपर्चर और  Autofocus(AF) सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन्स में Night, Portrait, Photo और Video जैसे जरूरी कैमरा मोड्स भी मौजूद हैं।

Battery & Charging में क्या अंतर है?

बैटरी देखें, तो Z11 5G में 7050mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Z11 Lite में 6500mAh की बैटरी मिलती है। तेज़ी से चार्ज करने के लिए दोनों फोन्स में 44W FlashCharge और PPS चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग स्पीड की बात करें, तो Z11 5G लैब टेस्ट में 10 मिनट में 1% से 17% और 30 मिनट में 1% से 44% तक चार्ज होता है, जबकि Z11 Lite 1% से 50% तक पहुंचने में लगभग 38 मिनट लेता है। वहीं, Z11 Lite में रिवर्स चार्जिंग जैसे अतिरिक्त फीचर की सुविधा भी मिलती है। कंपनी के अनुसार, लैब टेस्ट में इसकी बैटरी 1600 फुल चार्ज साइकिल्स के बाद भी 80% से अधिक क्षमता बनाए रखती है।

बाकी महत्वपूर्ण अंतर

Z11 5G

  • Software: Android 16 + OriginOS 6
  • Android OS Updates: 3 generations
  • Security Updates: 5 साल
  • Weight: 199g
  • Thickness: लगभग 7.99mm
  • Protection: IP68 + IP69
  • Storage Expansion: microSD कार्ड सपोर्ट नहीं
  • Wi-Fi: Wi-Fi 6

Z11 Lite

  • Software: Android 16 + OriginOS 6
  • Android OS Updates: 2 generations
  • Security Updates: 4 साल
  • Weight: 209g
  • Thickness: लगभग 8.39mm
  • Protection: IP65
  • Storage Expansion: microSD कार्ड सपोर्ट
  • Wi-Fi: 2.4GHz + 5GHz Wi-Fi

दोनों Phones में क्या समान है?

  • 5G: 5G + 5G Dual SIM Dual Standby
  • Bluetooth: Bluetooth 5.4
  • USB: USB Type-C पोर्ट
  • OTG: OTG सपोर्ट
  • GPS: GPS L1
  • Sensors: Accelerometer, Ambient Light Sensor, Proximity Sensor और E-Compass
  • Voice Recording: सपोर्टेड
  • Audio/Video Playback: दोनों में समान common audio और video formats का सपोर्ट
  • AI Features: AI Captions, AI Creation और AI Transcript Assist जैसे स्मार्ट AI फीचर्स।

Pros & Cons

Z11 5G

फायदे

  • 1.5K 144Hz 3D Curved AMOLED डिस्प्ले
  • Dimensity 7500 Turbo 5G प्रोसेसर और Vapor Chamber Cooling
  • 50MP OIS + 8MP Ultra-Wide कैमरा
  • 7050mAh बैटरी
  • IP68 + IP69 रेटिंग
  • 3 Android OS upgrades और 5 साल security updates

कमियां

  • microSD कार्ड का सपोर्ट नहीं
  • Z11 Lite की तुलना में कीमत ज्यादा

Z11 Lite

फायदे

  • 6500mAh बैटरी और 44W FlashCharge
  • microSD कार्ड सपोर्ट
  • IP65 रेटिंग
  • Z11 5G की तुलना में कम कीमत

कमियां

  • 720p LCD डिस्प्ले
  • Dimensity 6300 5G प्रोसेसर
  • 5MP फ्रंट कैमरा और मेन कैमरा में OIS नहीं
  • सिर्फ 2 Android OS upgrades और 4 साल security updates

कौन-सा फोन किसके लिए सही है?

चलिए जानते हैं कि कौन-सा फोन किसके लिए सही रहेगा। ये दोनों फोन College students और Normal users की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Practical options हैं। दोनों में बड़ी बैटरी, 44W charging और स्मार्ट AI फीचर्स दिए गए हैं, जो रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाने में मदद करते हैं। हालांकि, Z11 5G में Z11 Lite की तुलना में Display, Processor, Camera और Overall features ज्यादा Advanced हैं।

अगर आपका बजट ₹20,000 के अंदर है और आप ऐसा 5G smartphone चाहते हैं, जिसमें बड़ी बैटरी हो और जो Normal gaming, Photography, Multimedia और Online lectures जैसे कामों को आसानी से संभाल सके, तो Z11 Lite आपके लिए बेहतर विकल्प है।
वहीं, अगर आपका बजट ₹40,000 के आसपास है और आप बेहतर Performance, Advanced gaming, Heavy usage, Multitasking और बेहतर Display व Camera experience चाहते हैं, तो Z11 5G आपके लिए ज्यादा Complete option है।




अगर आप किसी एक फोन के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो iQOO Z11 5G और iQOO Z11 Lite 44W  के अलग-अलग आर्टिकल यहां पढ़ सकते हैं।

(Photo Credit: iQOO Official)

🙏 धन्यवाद!

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

अगर आपके मन में कोई सवाल है या अपनी राय साझा करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट करें।

आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत मायने रखती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ