Vivo V80 5G में 200MP कैमरा मिलने की चर्चा! जानिए भारत में कीमत, लॉन्च डेट और एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V80 5G Expected Features Thumbnail with 200MP Camera, 7200mAh Battery and 90W Fast Charging
Vivo V80 5G की यह फीचर इमेज लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।

Vivo
कंपनी V70 सीरीज के बाद अब V80 सीरीज को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी में है। इस फोन को प्रीमियम सेगमेंट में रखा जा सकता है, क्योंकि इस फोन में कुछ अपग्रेटेड फीचर्स जैसे 200MP कैमरा सेटअप और स्लिम डिजाइन के साथ फ्लैट AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकते हैं। यह फोन फोटोग्राफी के मामले में एक अच्छा विकल्प बन सकता है। ग्राहक Vivo V80 5G के बारे में जानना चाहते हैं। आगे हम इस आर्टिकल में एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन्स, प्राइस और लॉन्च डेट के बारे में जानेंगे।

Launch Date & Price

Vivo V80 5G भारत में कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत कितनी होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी कंपनी की तरफ से उपलब्ध नहीं कराई गई है। लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इसके अगस्त 2026 के बीच में आने की उम्मीद है और इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹60,000–₹62,000(एक्सपेक्टेड) के बीच हो सकती है। हालांकि आधिकारिक रूप से लॉन्च होने पर इसकी कीमत और अन्य फीचर्स में बदलाव हो सकते हैं।

Design & Display

अधिकांश रिपोर्टों के अनुसार यह फोन प्रीमियम फ्लैट डिजाइन के साथ IP68/IP69 रेटिंग से लैस एल्युमीनियम एलॉय फ्रेम में दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। इस फोन में 6.59-इंच का पंच-होल AMOLED डिस्प्ले और 1.5K (1260×2750) रेजोल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार रिफ्रेश रेट को लेकर 120Hz या 144Hz का दावा किया जा रहा है, जो कंपनी के आधिकारिक ऐलान के बाद ही क्लियर होगा।

Performance (Processor, RAM & Storage)

परफॉर्मेंस की बात करें तो प्रोसेसर को लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग-अलग अनुमान लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि Vivo V80 5G में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 या Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। दोनों चिपसेट 4nm प्रोसेस पर आधारित बताए जा रहे हैं और Octa-core CPU के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिलने की भी उम्मीद है।

👉 यह भी पढ़ें: OPPO Reno16 5G Price aur Full Specs – Vivo V80 को सीधी टक्कर देने वाले इस फोन के सारे फीचर्स देखें।

Camera

कैमरा को लेकर भी टेक इंडस्ट्री में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। Vivo V80 5G भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, लेकिन कैमरा सेंसर और मेगापिक्सल को लेकर एक राय नहीं है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा ZEISS ऑप्टिक्स और OIS सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। लॉन्च के बाद ही इसकी कंफर्मेशन हो सकेगी।

Battery & Charging

यह स्मार्टफोन 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है और इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इस हिसाब से बैटरी बैकअप अच्छा-खासा देखने को मिलेगा। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने से फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।

Software & Connectivity

सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी के मामले में Vivo V80 5G में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। विभिन्न लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में OriginOS 6 पर आधारित कस्टम UI भी मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में Dual Nano SIM, 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Vivo V80 5G Full Specifications

Specification Details
Model Vivo V80 5G
Launch Status Expected
Price ₹60,000–₹62,000 (Expected)
Display 6.59-inch Flat AMOLED Display
Resolution 1.5K (1260 × 2750 Pixels)
Refresh Rate 120Hz–144Hz (Expected)
Protection Officially Not Confirmed
Processor Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 / Snapdragon 7 Gen 4 (Expected)
CPU Octa-core (4nm Process)
GPU Adreno GPU (Official Model Not Confirmed)
RAM 8GB LPDDR5X
Storage 256GB UFS 4.1
Rear Camera Triple Rear Camera (Expected)
Front Camera 50MP (Expected)
Video Recording Officially Not Confirmed
Battery 7200mAh (Expected)
Charging 90W Fast Charging (Expected)
Operating System Android 16
Custom UI Officially Not Confirmed (OriginOS 6 / Region-specific UI Expected)
Network 5G, 4G VoLTE, 3G, 2G
Wi-Fi Wi-Fi 7
Bluetooth Bluetooth 5.4
Navigation GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou (Expected)
NFC Yes (Expected)
USB USB Type-C
Audio Stereo Speakers (Expected)
Cooling Officially Not Confirmed
Water Resistance IP68/IP69 (Expected)
Fingerprint In-display Fingerprint Sensor (Expected)
SIM Dual Nano SIM
Colors Officially Not Confirmed


अगर आप Vivo V80 5G फोन में रुचि रखते हैं, तो इसका इंतजार करना सही रहेगा। टेक रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और अच्छी क्वालिटी का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो इसे एक प्रीमियम फोन बनाते हैं। लेकिन Vivo ने अभी तक इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ अनाउंस नहीं किया है। जैसे ही यह स्मार्टफोन लॉन्च होता है, हम अपने आर्टिकल को इसके डिटेल्स के साथ अपडेट कर देंगे।

👉 यह भी पढ़ें: OnePlus 15R Price Hike aur Features – क्या 7400mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ यह फोन अब भी वैल्यू फॉर मनी है?


🙏 धन्यवाद!

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

यदि आपके मन में इस स्मार्टफोन से जुड़ा कोई सवाल है या आप अपनी राय साझा करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ