iQOO Z11 Price in India: कीमत, फीचर्स और Specifications की पूरी जानकारी

iQOO Z11 5G का फ्रंट और बैक डिजाइन
iQOO Z11 5G का फ्रंट और बैक डिजाइन

iQOO
ने भारतीय बाजार में अपनी Z11 5G सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने iQOO Z11 Lite 44W वेरिएंट पेश किया था। यह फ़ोन अपने 6.83-इंच 1.5K 144Hz Curved AMOLED डिस्प्ले, 7050mAh की बड़ी बैटरी के साथ 44W FlashCharge और MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर व 3800mm² Vapor Chamber Cooling की वजह से काफी चर्चा में है। हम अपने इस आर्टिकल में इसकी कीमत, उपलब्धता और कम्पलीट फीचर्स के बारे में विस्तार से जानेंगे।

iQOO Z11 5G Price in India & Availability

कंपनी ने Z11 5G को आधिकारिक तौर पर 20 अगस्त 2026 को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इसकी सेल 25 अगस्त से सुरु हो चुकी है। यह फ़ोन चार वैरिएंट्स में देखने को मिलता है।  इसके 6GB + 128GB बेस वैरिएंट की कीमत ₹34,999, 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत ₹39,999, 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत ₹44,999 और 12GB + 256GB टॉप वैरिएंट की कीमत ₹49,999 रखी गई है। इस फ़ोन को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने कई ऑफर्स और पेमेंट बेनिफिट्स की सुविधा रखी है, iQOO ई-स्टोर पर, ICICI Bank और HDFC Bank के चुनिंदा कार्ड्स पर ₹4,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही 6 महीने तक No-Cost EMI और अन्य ऑफर्स का लाभ भी लिया जा सकता है। वहीं, Amazon पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ ₹1,000 तक का कूपन भी उपलब्ध है। ऑफर्स बैंक, प्लेटफॉर्म और लागू शर्तों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

इस फ़ोन को Amazon, आधिकारिक iQOO ई-स्टोर, Reliance Digital और Vivo exclusive stores जैसे इलेक्ट्रॉनिक रिटेल आउटलेट्स से ख़रीदा जा सकता है।
iQOO Z11 5G की कीमत और बैंक डिस्काउंट ऑफर
iQOO Z11 5G की कीमत, बैंक डिस्काउंट और No Cost EMI ऑफर



Design & Display

डिज़ाइन और डिस्प्ले iQOO Z11 5G को काफी आकर्षक और प्रीमियम लुक देते हैं। इस फ़ोन में 6.83-इंच की 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, HBM मोड के साथ 2000 निट्स ब्राइटनेस और 3000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर कंटेंट ज्यादा शार्प दिखाई देता है, 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग में स्मूथनेस मिलती है और तेज रोशनी में स्क्रीन को देखने में आसानी होती है।

फ़ोन 0.799 cm की स्लिम बॉडी के साथ आता है और इसका वजन 199 ग्राम है। इसे दो रंगों में उपलब्ध कराया गया है - Aurora Green और Celestial Blue। इसके पीछे के डिजाइन में Aluminum Skyline Camera Module दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

फ़ोन में नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, 2 माइक्रोफोन, USB Type-C पोर्ट और सिम कार्ड ट्रे दी गई है। वहीं, ऊपर की तरफ एक और स्पीकर ग्रिल और नॉइज़ कैंसिलेशन माइक्रोफोन मौजूद है। इसके अलावा, दाईं तरफ वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।

Performance (Processor + RAM + Storage)

यह फ़ोन MediaTek Dimensity 7500 Turbo 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इस फ़ोन के तीन अलग-अलग वेरिएंट्स हैं, जिनमें 6GB / 8GB / 12GB RAM और 128GB / 256GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। इसमें 3800mm² Vapor Chamber Cooling मिल जाता है, जो गेम खेलने और फ़ोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के दौरान हीटिंग कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, कुछ चुनिंदा सपोर्टेड गेम्स में 144 FPS तक का सपोर्ट मिलता है।

iQOO Z11 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर
iQOO Z11 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo 5G प्रोसेसर दिया गया है।



Camera

Z11 5G में 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा मिलता है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिसका काम ज्यादा एरिया को कवर करके एक ही फ्रेम में समेटना होता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसका मेन कैमरा दिन और रात दोनों में ब्राइट और डिटेल्ड शॉट्स लेने में मदद करता है।

iQOO Z11 5G का 50MP Sony IMX882 OIS और 8MP Ultra-Wide कैमरा
iQOO Z11 5G में 50MP Sony IMX882 OIS Main Camera और 8MP Ultra-Wide Camera मिलता है।



Battery & Charging

फ़ोन में 7050mAh की बड़ी BlueVolt बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में लंबे समय तक चल सकती है। इसमें 44W FlashCharge का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह 10 मिनट में 17% और 30 मिनट में 44% तक फ़ोन चार्ज कर सकता है।
iQOO Z11 5G की 7050mAh BlueVolt बैटरी
iQOO Z11 5G में 7050mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है।



Software & Connectivity

सॉफ्टवेयर के लिए इसमें OriginOS 6.0 का इस्तेमाल किया गया है। इसे विशेष रूप से कुछ AI फीचर्स जैसे AI Captions, AI Creation और AI Transcript Assist से लैस किया गया है। इनकी मदद से real-time में बातों को टेक्स्ट में बदलना, ट्रांसलेट करना, टेक्स्ट को छोटा व बेहतर बनाना और रिकॉर्डिंग से समरी तैयार करने जैसे काम किए जा सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G + 5G Dual SIM Dual Standby, Wi-Fi 6 का सपोर्ट, वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C + OTG, व लोकेशन और नेविगेशन के लिए GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS और NavIC जैसे सिस्टम मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि फ़ोन को 5 साल तक स्मूथ चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है

Pros & Cons

Pros

3D Curved AMOLED स्क्रीन, 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट इसे एक खास फ़ोन बनाते हैं। इसमें 2000 निट्स HBM और 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस भी दी गई है।

फ़ोन में 7050mAh की BlueVolt बैटरी और चार्ज करने के लिए 44W FlashCharge दिया गया है।

MediaTek Dimensity 7500 Turbo 5G प्रोसेसर के साथ 3800mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है।

50MP Sony IMX882 मेन कैमरा के साथ OIS और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32MP कैमरा है।

पानी और धूल से बेहतर प्रोटेक्शन के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, साथ ही वेट-हैंड टच का सपोर्ट भी मिलता है।

फ़ोन OriginOS 6 पर चलता है और इसमें AI Captions, AI Creation और AI Transcript Assist जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Cons

फ़ोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी है, लेकिन चार्जिंग केवल 44W है। इसलिए इतनी बड़ी बैटरी के मुकाबले चार्जिंग स्पीड को बहुत तेज़ नहीं कहा जा सकता।

144 FPS केवल चुनिंदा सपोर्टेड गेम्स (Select Supported Games) में ही काम करता है।


iQOO Z11 5G Full Specifications


Specification Details
Model iQOO Z11 5G
Launch Status Launched
Price ₹34,999 से शुरू
Display 6.83-inch 3D Curved AMOLED
Resolution 2800 × 1260 Pixels (1.5K)
Refresh Rate 144Hz
Pixel Density 449 PPI
Brightness 2000 nits HBM / 3000 nits Local Peak Brightness
Contrast Ratio 8,000,000:1
Screen-to-Body Ratio 93.82%
Processor MediaTek Dimensity 7500 Turbo 5G
Process 4nm
RAM 6GB / 8GB / 12GB
Storage 128GB / 256GB
Cooling 3800mm² Vapor Chamber Cooling System
Temperature Sensors 10
AnTuTu Score 1,202,592
Rear Camera 50MP Sony IMX882 OIS + 8MP Ultra-Wide
Front Camera 32MP
Main Camera Aperture f/1.79
Ultra-Wide Aperture f/2.2
Ultra-Wide Field of View 110° after distortion correction
Rear Flash Supported
Camera Modes Night Mode, Portrait, Photo, Video, 50MP, Panorama, Ultra HD Document, Slow Motion, Time-lapse, Super Moon, Professional
Front Camera Modes Night Mode, Portrait, Photo, Video
Video Recording MP4
Battery 7050mAh Typical / 6850mAh Rated
Charging 44W FlashCharge
Charging Protocol Up to 44W PPS
10-Minute Charging 1% → 17%
30-Minute Charging 1% → 44%
Operating System OriginOS 6.0
OS Upgrades 3 Years
Security Updates 5 Years
Smooth Experience 60-Month Smooth Experience
AI Features AI Captions, AI Creation, AI Transcript Assist
Network 5G + 5G Dual SIM Dual Standby
5G Bands n1/n3/n5/n8/n28B/n38/n40/n41/n48/n66/n77/n78
4G Bands B1/B3/B5/B8/B19/B28B/B66
3G Bands B1/B5/B8
2G Bands 850/900/1800MHz
SIM 2 Nano SIMs
Wi-Fi Wi-Fi 6
Bluetooth 5.4
Navigation GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC
GPS L1
USB USB Type-C, OTG
Audio Symmetrical Dual Stereo Speakers
Audio Playback AAC, WAV, MP3, MIDI, VORBIS, APE, FLAC
Video Playback MP4, 3GP, AVI, FLV, MKV, WEBM, TS, ASF
Voice Recording Supported
Water Resistance IP68 + IP69
Water Immersion Up to 1.5m / 30 minutes
Wet-Hand Touch Supported
Fingerprint In-display Optical Fingerprint Sensor
Sensors Accelerometer, Ambient Light Sensor, Proximity Sensor, E-Compass, Gyroscope
Dimensions 16.442 × 7.525 × 0.799 cm
Weight 199g
Colors Aurora Green, Celestial Blue
Box Contents Phone, Quick Start Guide, USB Cable, Charger, Eject Tool, Phone Case, Warranty Card
SAR Value (Head) 1.15 W/kg
SAR Value (Body) 0.90 W/kg
Country of Origin India


अब कुल मिलाकर Z11 5G के मेन फीचर्स देखें तो यह 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7500 Turbo 5G प्रोसेसर, 12GB तक RAM, 7050mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग से लैस है। अगर आप एक ऐसा फ़ोन खरीदने की सोच रहे हैं जो इन सभी पैमानों जैसे बड़ी और स्मूथ स्क्रीन, रोज़ाना इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग, ज़्यादा बैटरी बैकअप, अच्छी फोटोग्राफी और ड्यूरेबिलिटी को पूरा करता हो, तो यह फ़ोन आपके लिए एक सही विकल्प साबित हो सकता है।

👉 iQOO Z11 Lite 44W के बारे में पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

🙏 धन्यवाद!

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

यदि आपके मन में इस स्मार्टफोन से जुड़ा कोई सवाल है या आप अपनी राय साझा करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ