![]() |
| OPPO Reno 16 5G: स्मार्ट AI फ़ीचर्स के साथ प्रीमियम डिज़ाइन। |
OPPO ने अपनी Reno16 सीरीज़ में आपके रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाने और आपकी Productivity बढ़ाने के लिए AI Snap Key, AI Mind Space, AI Mind Pilot और AI Bill Manager जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। साथ ही, AI Portrait, AI Best Face, AI Eraser, AI Unblur और AI Reflection जैसे स्मार्ट कैमरा और एडिटिंग फीचर्स भी शामिल किए हैं, जो आपका काफी समय बचाते हैं। इस आर्टिकल में हम इन सभी ज़रूरी AI फीचर्स के बारे में डिटेल में पढ़ेंगे।
AI Productivity Features
AI Snap Key
AI Snap Key OPPO Reno 16 Series का एक एडवांस शॉर्टकट बटन है। इससे आप AI Mind Space और Voice Recorder जैसे AI फीचर्स को अपनी ज़रूरत के हिसाब से सेट और कस्टमाइज़ कर सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर इन AI फीचर्स को एक क्लिक से इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अलग से AI Mind Space और बाकी के फीचर्स खोलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर आपके रोज़मर्रा के काम को आसान बनाने के साथ आपका समय बचाने में भी आपकी मदद करता है।
उदाहरण: मान लो आपने Snap Key में AI Mind Space फीचर को सेट कर रखा है और आप कोई वीडियो देख रहे हैं या कोई जरूरी पॉइंट नोट करना चाहते हैं। तो उसे कॉपी या स्क्रीनशॉट लेने के बजाय आप Snap Key को दबाकर उसे AI Mind Space में सेव कर सकते हैं। AI Mind Space में आपका कंटेंट इमेज और उससे संबंधित जानकारी के साथ सेव होता है, जिसे आप बाद में संबंधित टेक्स्ट को सर्च करके आसानी से ढूंढ सकते हैं।
AI Mind Space
AI Mind Space OPPO ने इस फीचर को Reno16 Series का एक Second Brain बताया है। इसमें आप स्क्रीनशॉट, नोट्स और ज़रूरी जानकारी को AI Snap Key के ज़रिए एक क्लिक में AI Mind Space में सेव कर सकते हैं। इसमें आपका सारा कंटेंट एक ही फ़ोल्डर में सेव नहीं होता, बल्कि यह फीचर इसे अच्छे से ऑर्गनाइज़ करके अलग-अलग टॉपिक या कॉन्टेक्स्ट में सेव करता है, ताकि आप बाद में किसी भी सेव की गई जानकारी को आसानी से ढूँढकर इस्तेमाल कर सकें और आपको उसे दोबारा ढूँढना न पड़े।
उदाहरण: अगर आप इंटरनेट पर किसी स्मार्टफोन की कीमत और उसकी स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी पढ़ रहे हैं और उसमें से कोई जानकारी आपको पसंद आती है, तो आप उसे AI Snap Key की मदद से AI Mind Space में टॉपिक बनाकर सेव कर सकते हैं। बाद में ज़रूरत पड़ने पर AI Mind Space में जाकर सेव की गई जानकारी या कंटेंट को आसानी से सर्च करके इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अपनी ज़रूरी जानकारी को अलग-अलग जगहों पर खोजने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे आपका काफी समय बचता है।
AI Mind Pilot
AI Mind Pilot OPPO Reno16 Series का एक स्मार्ट AI Assistant है। इसमें आप ChatGPT, Gemini और Perplexity जैसे कई AI मॉडल को एक ही जगह पर यूज़ कर सकते हैं।
AI Bill Manager
AI Bill Manager OPPO Reno 16 सीरीज का एक AI-powered financial management tool है, जो आपके रोज़मर्रा के खर्चों से जुड़े Receipts, Payment Screenshots और Messages को कैटेगरी वाइज रिकॉर्ड करता है, जिससे आपको अपने Income और Expenses को Track करने और महीने के अंत में अपने खर्चों के Trend को समझने में आसानी होती है।
![]() |
| OPPO Reno 16 के AI Snap Key, AI Mind Space और AI Bill Manager फीचर्स |
AI Scan
AI Scan OPPO Reno 16 सीरीज़ का एक स्मार्ट डॉक्यूमेंट स्कैनर है, जो आपके फ़ोन में मौजूद बिल, टेबल, डॉक्यूमेंट, नोट्स या किसी अन्य फिजिकल कंटेंट की फोटो को स्कैन करता है। यह फोटो में मौजूद टेक्स्ट को पहचानकर, बैकग्राउंड को क्लियर करने और डॉक्यूमेंट को सही तरीके से क्रॉप करने में मदद करता है, जिससे उसकी एक साफ डिजिटल कॉपी तैयार हो जाती है। इससे आपको किसी डॉक्यूमेंट को बार-बार मैन्युअली टाइप या एडिट करने की जरूरत नहीं पड़ती और आप उसके टेक्स्ट को आसानी से कॉपी करके कहीं भी यूज़ कर सकते हैं।
AI Extract
AI Extract Reno16 सीरीज़ का एक स्मार्ट AI फीचर है, जो आपके फ़ोन में मौजूद डॉक्यूमेंट, नोट या इमेज में से ज़रूरी जानकारी को निकालने में आपकी मदद करता है।
उदाहरण:मान लो आप मार्केट से कोई सामान खरीदते हैं और उसका बिल लेते हैं, जिसमें उसकी कीमत, सामान का नाम, तारीख आदि लिखी होती है। उसमें से आप केवल उसकी कुल कीमत निकालना चाहते हैं। ऐसे में AI Extract उस बिल में मौजूद जानकारी को पहचानकर उसकी कुल कीमत निकालने में आपकी मदद करता है। आपको अलग से डॉक्यूमेंट पढ़कर जानकारी निकालने की जरूरत नहीं पड़ती।
AI Menu Translation
AI Menu Translation OPPO के अनुसार, यह AI फीचर खास तौर पर रेस्टोरेंट के मेन्यू को समझने के लिए बनाया गया है।
AI Live Translation
AI Live Translation इससे पहले हमने AI Menu Translation के बारे में जाना, जो खास तौर पर रेस्टोरेंट के Menu को समझने में आपकी मदद करता है। वहीं, AI Live Translation किसी भी व्यक्ति की भाषा को समझने में आपकी मदद करता है।
उदाहरण: अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसको सिर्फ़ English आती है और जो सिर्फ़ English में ही बात करता है, लेकिन आपको English कम आती है, तो ऐसे में AI Live Translation की मदद से आप उसकी English भाषा को अपनी चुनी हुई भाषा में Translate करके समझ सकते हैं और उससे काफी अच्छे तरीके से बातचीत कर सकते हैं।
AI Recording Sticker
AI Recording Sticker Reno16 सीरीज़ का एक बेहतरीन AI फीचर है। यह आपको मीटिंग्स, महत्वपूर्ण Conversations और Lectures को एडवांस तरीके से रिकॉर्ड करने में मदद करता है।
उदाहरण: अगर आप कोई Lecture रिकॉर्ड कर रहे हैं और उस दौरान कोई जानकारी आपको ज़रूरी लगती है, तो आप उसे उसी समय Mark या Note कर सकते हैं। बाद में रिकॉर्डिंग को दोबारा देखते समय ये Marks और Notes उस ज़रूरी हिस्से को पहचानने में आपकी मदद करते हैं, जिससे लंबी रिकॉर्डिंग में ज़रूरी जानकारी और Important Points को ढूँढना आसान हो जाता है।
AI Camera features
AI Portrait Camera
![]() |
| OPPO Reno 16 AI Portrait Mode: 1x से लेकर 120x ज़ूम तक क्लियर फ़ोटो और डिटेल्स। |
AI Portrait Camera OPPO Reno 16 सीरीज़ में 50MP 3.5x Telephoto Portrait Camera दिया गया है, जो दूर की फोटो को बेहतर और नेचुरल तरीके से कैप्चर करने में आपकी मदद करता है। Portrait फोटो लेते समय आप इन चीजों (Background, Skin Tone, Colours और Lighting) को AI Portrait Camera की मदद से अच्छे से Balance कर सकते हैं और एक बेहतरीन फोटो तैयार कर सकते हैं।
AI Perfect Shot
AI Perfect Shot यह Reno 16 सीरीज़ का एक शानदार कैमरा फीचर है, जो ग्रुप फोटोज में लोगों के चेहरे और एक्सप्रेशन्स को बेहतर बनाने में आपकी मदद करता है।
उदाहरण: आप किसी स्पेशल ओकेजन पर फैमिली फोटो ले रहे हैं। ऐसे में ग्रुप फोटो तो अच्छी आई, लेकिन किसी एक मेंबर की आँखें बंद हो गईं या एक्सप्रेशन्स अच्छे नहीं आए, तो दोबारा फोटो लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती। AI Perfect Shot की मदद से लोगों के चेहरे और एक्सप्रेशन्स को पहचानकर आप एक बेहतर रिजल्ट तैयार कर पाते हैं।
AI Best Face
AI Best Face यह फीचर लगभग AI Perfect Shot की तरह ही है। यह भी ग्रुप फ़ोटोज़ में लोगों के चेहरे और उनके एक्सप्रेशन्स को बेहतर बनाने में आपकी मदद करता है। लेकिन OPPO की तरफ से इसका खास इस्तेमाल closed eyes को correct करके ग्रुप फ़ोटोज़ को क्लियर और बेहतर बनाने के लिए बताया गया है।
AI Photo Editing Features
AI Eraser
AI Eraser एक ऐसा फीचर है, जो आपकी फ़ोटोज़ के बैकग्राउंड से Unwanted व्यक्ति या Object को हटाने और बैकग्राउंड को बेहतर करने में आपकी मदद करता है।
उदाहरण: अगर आपने किसी Tourist place पर Photo ली और पीछे कोई Object आ गया, जिसे आप Photo में नहीं रखना चाहते, तो ऐसे में AI Eraser उसे हटाने में आपकी मदद करता है और खाली जगह को फोटो के बैकग्राउंड के हिसाब से सेट करता है।
AI Unblur
AI Unblur यह Reno 16 सीरीज़ में editing का वो फीचर है, जो आपके द्वारा खींची गई धुंधली या blur फ़ोटो को बेहतर और क्लियर बनाने में आपकी मदद करता है। इससे आपको दोबारा क्लियर फ़ोटो खींचने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
AI Relight
AI Relight AI photo editing feature है, जो फोटो में lighting को बेहतर करने में आपकी मदद करता है। अगर किसी फोटो में रोशनी कम या बहुत ज्यादा है, तो AI Relight की मदद से उसकी lighting को बेहतर किया जा सकता है।
AI Reflection
AI Reflection यह काफ़ी शानदार AI फ़ीचर है। यह आपकी फ़ोटोज़ में से Unwanted reflection या परछाई को हटाने में आपकी मदद करता है। अगर आप किसी काँच की खिड़की या दरवाज़े से फोटो लेते हैं और उसमें Reflection आती है, तो उसे हटाकर एकदम साफ़-सुथरी फोटो बनाने में आपकी मदद करता है।
AI Remix Collage
![]() |
| OPPO Reno 16 में AI Remix Collage फीचर |
AI Remix Collage यह फीचर आपकी फ़ोटोज़, वीडियोज़ और मोशन फ़ोटोज़ को एक साथ मिलाकर एक Creative collage बनाने में आपकी मदद करता है। इसमें आप फोटो या वीडियो में मौजूद खास व्यक्ति या ऑब्जेक्ट को Cutout करके उसे Collage में इस्तेमाल कर सकते हैं।
उदाहरण: आपके पास कई फ़ोटोज़ और वीडियोज़ हैं और आप उन सभी को एक साथ ऐड करना चाहते हैं, तो AI Remix Collage की मदद से आप उन्हें एक Creative Collage में अरेंज करके एक Share-ready photo बना सकते हैं।
AI Popout 2.0
AI Popout 2.0 भी एक Creative photo feature है, जो फोटो में मौजूद Subject को Frame से बाहर निकलता हुआ दिखाकर एक dynamic और eye-catching visual बनाने में आपकी मदद करता है।
उदाहरण: मान लो आपने किसी festival में अपनी Family photo ली। ऐसे में AI Popout 2.0 की मदद से फोटो में मौजूद लोगों को Frame से बाहर pop-out effect देकर एक अलग और Creative visual बनाया जा सकता है।
OPPO Reno16 के कोन-कोन से AI Features सबसे ज़्यादा उपयोगी हैं?
| AI Feature | उपयोगिता |
|---|---|
| AI Snap Key | ★★★★★ |
| AI Mind Space | ★★★★★ |
| AI Bill Manager | ★★★★☆ |
| AI Live Translation | ★★★★☆ |
| AI Eraser | ★★★★★ |
| AI Perfect Shot | ★★★★☆ |
OPPO Reno16 AI Features Pros & Cons
Pros
- AI रोज़मर्रा के कामों में समय बचता है।
- AI Mind Space और Snap Key जैसे फीचर्स productivity बढ़ाते हैं।
- AI Eraser, Unblur और Reflection से फोटो editing आसान होती है।
- AI Perfect Shot और Best Face से group photos बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
- AI Live Translation भाषा समझने में मदद कर्ता है।
Cons
- सभी AI features हर यूज़र के लिए Useful नहीं हैं।
- कुछ AI features खास Situations में ही ज्यादा काम आता है।
- AI features की उपलब्धता Region या Software Update के अनुसार अलग हो सकती है।
OPPO Reno 16 में कंपनी ने काफ़ी अच्छे और उपयोगी AI फ़ीचर्स शामिल किए हैं, जो आपके रोज़मर्रा के कामों को और प्रोडक्टिव बनाने में आपकी मदद करते हैं। इसके अलावा, इनमें से कई AI फ़ीचर्स हर यूज़र के लिए उपयोगी नहीं हैं और कुछ AI फ़ीचर्स का इस्तेमाल किसी ख़ास सिचुएशन में ही किया जा सकता है। ऐसे में, अगर आप एक शानदार और बैलेंस्ड AI फ़ीचर्स वाला स्मार्टफोन पसंद करते हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
🙏 धन्यवाद!
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
यदि आपके मन में इस स्मार्टफोन से जुड़ा कोई सवाल है या आप अपनी राय साझा करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।




0 टिप्पणियाँ