iQOO Z11 Lite 44W 5G Price in India: ₹19,499 में लॉन्च, जानिए कीमत, ऑफर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z11 Lite 44W 5G का फ्रंट और बैक डिज़ाइन
iQOO Z11 Lite 44W 5G का आधिकारिक डिज़ाइन, जिसमें फ्रंट डिस्प्ले और रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है।

iQOO ने अपनी Z सीरीज़ के इस नए स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite 44W को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को स्टूडेंट्स और युवा यूज़र्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस फ़ोन को 6500mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, AI फ़ीचर्स और 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस किया गया है। कंपनी ने इसे ₹20,000 के बजट सेगमेंट में पेश किया है। आगे हम इसकी कीमत, बैंक ऑफ़र्स और सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स पर चर्चा करेंगे।

Price in India & Availability

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर iQOO Z11 Lite को 24 जुलाई 2026 को लॉन्च कर दिया है। इसके शुरुआती वेरियंट (4GB रैम + 128GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत ₹19,499 रखी गई है। भुगतान के लिए कुछ चुनिंदा एलिजिबल बैंक कार्ड्स जैसे HDFC बैंक, ICICI बैंक और Axis बैंक का इस्तेमाल करने पर ₹1,500 का Instant डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इस फ़ोन को ₹17,999 में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 3 महीने तक No Cost EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। इस फ़ोन को आप 30 जुलाई 2026 से iQOO eStore, Amazon India और कुछ चुनिंदा ऑफ़लाइन स्टोर्स से खरीद पाएंगे।

iQOO Z11 Lite 44W 5G की कीमत, बैंक ऑफर और स्टोरेज वेरिएंट
iQOO Z11 Lite 44W 5G की कीमत और ऑफर्स।


Design & Display

इस फ़ोन में 6.74 इंच (17.13 cm) का LCD पैनल दिया गया है, जिसमें 1600x720 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन देखने को मिल जाता है। यह 120Hz रिफ़्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, यानी तेज़ धूप में भी सब कुछ साफ़-साफ़ दिखाई देगा। यह फ़ोन फ्लैट डिज़ाइन और पंच-होल डिस्प्ले के साथ दो नए कलर्स और मार्बल जैसे पैटर्न के साथ एक नए लुक में पेश किया गया है।
इस फ़ोन के बैक पैनल में Dynamic Light दी गई है, जो कॉल, मैसेज और नोटीफ़िकेशन के समय अलग-अलग तरीके से जलेगी या ब्लिंक करेगी। इसके अलावा, फ़ोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग की सुरक्षा मिल जाती है। इसका कुल वज़न 209 ग्राम है।

Performance (Processor, RAM & Storage)

iQOO Z11 Lite MediaTek Dimensity 6300 5G 8 Core processor with 2.4GHz speed and 579K AnTuTu score
iQOO Z11 Lite 5G में मिलने वाला MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर (2.4GHz क्लॉक स्पीड और 579K+ AnTuTu स्कोर के साथ)

परफ़ॉरमेंस की बात की जाए तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम स्पीड 2.4GHz तक की है। इससे सोशल मीडिया, यूट्यूब, ऑनलाइन क्लास और डेली टास्क जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा, यह सामान्य गेमिंग में भी सक्षम है।
यह फ़ोन तीन वेरियंट्स में उपलब्ध है—4GB रैम + 128GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 256GB स्टोरेज। इसमें microSD कार्ड लगाने का एक स्लॉट दिया गया है। साथ ही इसमें 6GB तक Extended RAM का सपोर्ट दिया गया है। इसकी रैम मल्टीपल ऐप्स एक साथ खोलने में स्मूथ अनुभव देती है और फोटो-वीडियो रखने के लिए इसमें पर्याप्त स्टोरेज मिल जाता है। कंपनी की ओर से इस फ़ोन को AnTuTu Benchmark पर 5,79,000+ (579K+) का स्कोर हासिल हुआ है।

Camera

iQOO Z11 Lite 5G camera setup with 50MP Sony IMX852 rear camera and 5MP front selfie camera
iQOO Z11 Lite 5G का कैमरा सेटअप: 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा, 0.08MP सेकेंडरी लेंस और 5MP फ़्रंट कैमरा

iQOO Z11 Lite 5G फ़ोन में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। साथ में LED फ्लैश लाइट की मदद से रियर कैमरे से अच्छी फ़ोटो कैप्चर करना आसान हो जाता है। फ्रंट कैमरे के लिए 5MP का लेंस इस्तेमाल किया गया है। इस कैमरे में Night Mode, Portrait, Panorama, Documents, Slow Motion, Time-lapse, Professional Mode, Live Photo और 50MP Mode जैसे ज़रूरी फ़ीचर्स मिल जाते हैं।

AI Photo Enhance

इस फ़ोन में AI Photo Enhance का फ़ीचर मिल जाता है, जिसका इस्तेमाल करके आप पुरानी या कम क्वालिटी वाली फ़ोटो में अच्छी डिटेलिंग और कलर्स जोड़कर उसे नया, अधिक स्पष्ट और आकर्षक बना सकते हैं।

Ultra HD Document

इस फ़ीचर की मदद से डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को क्लियर दिखाना, किनारों को सीधा करना और ब्राइटनेस को मेंटेन करना आसान हो जाता है।

Battery & Charging

iQOO Z11 Lite 5 years battery health and 10 minutes charging features
दमदार बैटरी बैकअप और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ।

कंपनी ने iQOO Z11 Lite में बैटरी और चार्जिंग की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया है। इस फ़ोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी के अनुसार केवल 5 मिनट चार्ज करके कई घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है और सामान्य उपयोग में यह बैटरी पूरे दिन चल सकती है। इसमें Super Battery Saver मोड मिलता है, जिसका इस्तेमाल करके 1% बची बैटरी पर भी कॉल, मैसेज, नेविगेशन और ज़रूरी चैट कर सकते हैं। साथ में Reverse Charging का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे ज़रूरत पड़ने पर फ़ोन से ही कनेक्ट करके दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।
इसके अलावा, कंपनी दावा करती है कि बैटरी को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि 1600 बार चार्ज करने पर भी 80% से ज़्यादा क्षमता बनी रहेगी, यानी सामान्य उपयोग में यह 5 साल तक अच्छी हेल्थ में रहेगी।

Battery Backup

कंपनी के अनुसार, यह बैटरी अलग-अलग उपयोगों में इस तरह बैकअप देती है:

  • 12.8 घंटे तक लगातार गेमिंग
  • 23.5 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देखना
  • 10 घंटे तक लाइव स्ट्रीमिंग
  • 80 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक
  • 20 घंटे तक सोशल मीडिया उपयोग
  • 15 दिन तक स्टैंडबाय टाइम


इसे चार्ज करने के लिए 44W FlashCharge का सपोर्ट दिया गया है। इसे सुरक्षित और फ़ास्ट चार्जिंग के लिए स्मार्ट प्रोटेक्शन और PPS टेक्नोलॉजी मिल जाती है। अगर आपके पास किसी दूसरे ब्रांड का PPS सपोर्ट वाला चार्जर है, तो भी फ़ोन अधिकतम 44W तक की चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट कर सकता है।

Charging Speed

कंपनी द्वारा दिए गए आँकड़ों के अनुसार:

  • 10 मिनट की चार्जिंग से लगभग 8 घंटे तक कॉलिंग या 7.2 घंटे तक वीडियो देखे जा सकते हैं।
  • 5 मिनट की चार्जिंग से लगभग 3.8 घंटे तक कॉलिंग या 3.3 घंटे तक वीडियो देखे जा सकते हैं।
  • फ़ोन 38 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज हो जाता है।

Software & Connectivity

iQOO Z11 Lite Private Space security feature on screen
डेटा सुरक्षित रखने के लिए इसमें Private Space फ़ीचर है।

सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी को देखें तो इस फ़ोन में OriginOS 6 मिलता है। इसमें कुछ स्पेशल AI फीचर्स हैं जैसे AI Creation, जो लंबे-चौड़े आर्टिकल और नोट्स को छोटे आसान सार (Summary) में बदलने के काम आता है, AI Captions यूट्यूब के वीडियो में सबटाइटल दिखाएगा, जिसे आप बिना आवाज़ के भी आसानी से पढ़कर समझ सकते हैं। इसके अलावा Google Gemini, AI Screen Translation और AI Transcript Assist जैसे स्मार्ट टूल्स दिए गए हैं। PC और फ़ोन के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Screen Mirroring, Free Transfer और Notes Sync जैसी सुविधाएं भी मिल जाती हैं। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए Dual 5G, Dual-Band Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C, OTG, GPS और FM Radio भी दिया गया है।

Pros & Cons

Pros

6500mAh की बड़ी बैटरी और 44W FlashCharge का सपोर्ट।
5 साल तक बेहतर बैटरी हेल्थ बनाए रखने का कंपनी का दावा।
MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर रोज़मर्रा के काम और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा।
120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले।
50MP Sony कैमरा के साथ AI Photo Enhance और Ultra HD Document जैसे फीचर्स।
AI Creation, AI Captions और AI Transcript Assist जैसे AI फीचर्स
IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ Military-Grade Drop Resistance
Bluetooth 5.4, Dual 5G, Reverse Charging और Hybrid SIM + microSD सपोर्ट।

Cons

HD+ (1600×720) LCD डिस्प्ले, जबकि इस कीमत में कई फोन Full HD+ डिस्प्ले देते हैं।
फ्रंट कैमरा केवल 5MP का है।
NFC का सपोर्ट नहीं मिलता।
USB Type-C होने के बावजूद USB 2.0 दिया गया है।
सेकेंडरी कैमरा सिर्फ 0.08MP का है, जिसका उपयोग सीमित है।

iQOO Z11 Lite 44W 5G Full Specifications

Specification Details
Model iQOO Z11 Lite 44W 5G
Launch Status Available
Display 6.74 inch(17.13 cm) LCD, 1200 Nits High-Brightness Display
Resolution 1600 × 720 pixels
Refresh Rate 120Hz
Protection SGS Five-Star & Military-Grade Drop Resistance, AirSpring Case
Processor MediaTek Dimensity 6300 5G
CPU 8-Core, Up to 2.4GHz Peak CPU Speed
AnTuTu Score 579K+ (Claimed)
RAM 4GB / 6GB (Supporting up to 6 GB + 6 GB Extended RAM)
Storage 128GB / 256GB
Rear Camera Rear camera: 50 MP (Sony IMX852 AF) + 0.08 MP Secondary Camera (f/1.8 + f/3.0)
Front Camera 5 MP (f/2.2)
Video Recording MP4
Battery 6500mAh High-Density Battery
Charging 44W FlashCharge, PPS Fast Charging Supported
Operating System OriginOS 6.0
Network 5G + 5G Dual SIM Dual Standby
Wi-Fi 2.4GHz, 5GHz
Bluetooth 5.4
Navigation GPS (L1), AGPS, Cellular network positioning, Wireless local area network positioning
USB Type-C (USB 2.0), OTG Supported
Audio AAC, WAV, MP3, MIDI, VORBIS, APE, FLAC
Water Resistance IP65 Dust & Water Resistance
Fingerprint Side Fingerprint Sensor
SIM 1 Nano SIM + 1 Nano SIM / microSD
Colors Midnight Blue, Solar Flame


iQOO Z11 Lite 44W 5G के Midnight Blue और Solar Flame कलर
iQOO Z11 Lite 44W 5G के दोनों कलर ऑप्शन।


अगर आप ₹20,000 से कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए iQOO Z11 Lite 44W 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फ़ोन के हाईलाइट्स देखें तो 6500mAh बैटरी, 44W FlashCharge, MediaTek Dimensity 6300 और 120Hz डिस्प्ले इसे स्मूथ बनाते हैं, जिससे रोज़मर्रा के काम, सोशल मीडिया, ऑनलाइन क्लास और सामान्य गेमिंग आसानी से हो जाती है। लेकिन HD+ LCD डिस्प्ले, 5MP सेल्फी कैमरा और NFC की कमी कुछ यूज़र्स को निराश कर सकती है। अगर आपकी प्राथमिकता बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस है, तो यह फ़ोन आपके लिए सही साबित हो सकता है।

👉 iQOO Z11 Lite 44W 5G के बाद अब iQOO Z11 5G की संभावित कीमत, लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स भी देखें।

(Photo Credit: iQOO Official)


🙏 धन्यवाद!

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

यदि आपके मन में इस स्मार्टफोन से जुड़ा कोई सवाल है या आप अपनी राय साझा करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ