OPPO Reno16 Pro 5G Price in India: 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ ग्लोबली हुआ पेश, जानें भारत में संभावित कीमत

OPPO Reno16 Pro 5G का फ्रंट और बैक डिज़ाइन, भारत में संभावित कीमत

आज हम बात करेंगे एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में, जिसे अभी ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है - Reno16 Pro, जिसके भारत में भी लॉन्च होने का इंतज़ार किया जा रहा है। यह ग्लोबली 200MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 8550 Super और 6700mAh बैटरी के साथ आता है, जिसमें और भी कई फीचर्स मिलते हैं। इस आर्टिकल में आगे हम इसके ग्लोबल ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानेंगे और यह भी जानेंगे कि इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत क्या हो सकती है

Launch Date & Price in India (Expected)

ग्लोबल वेरियंट और कीमत: ग्लोबल लेवल पर इसे 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज के दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। Greece की आधिकारिक OPPO वेबसाइट पर 12GB + 512GB वेरियंट की कीमत €1,099 दिखाई गई है।

भारत में लॉन्च और संभावित कीमत: OPPO की Reno16 सीरीज में से Reno16 5G और Reno16c को ही अभी भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया गया है। Pro मॉडल के लॉन्च और कीमत को लेकर अभी OPPO की तरफ से आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। यह फोन साल के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकता है, हालांकि इसकी लॉन्च टाइमलाइन अभी कन्फर्म नहीं है।

इसकी अनुमानित कीमत ₹79,999 से ₹84,999 के बीच हो सकती है। इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में ग्लोबल मॉडल से अलग हो सकते हैं।

Design & Display

OPPO Reno16 Pro 5G का One-piece Cold-sculpted Design, एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम और अल्ट्रा-थिन स्क्रीन बेज़ेल्स
OPPO Reno16 Pro 5G के प्रमुख डिज़ाइन फीचर्स

Reno16 Pro के बैक पैनल पर 3D पॉप प्लैनेट डिज़ाइन मिलता है, जो सरफेस से उभरता हुआ दिखाई देता है। इसके बैक पैनल और कैमरा मॉड्यूल को एक ही ग्लास पीस से बनाया गया है। इसके फ्रेम के लिए एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है और फ्रेम को मैट फिनिश के साथ हल्का टेक्सचर दिया गया है। स्क्रीन के चारों तरफ बेहद पतले बेज़ेल्स दिए गए हैं। यह फोन अलग-अलग कलर वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग वजन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए हाई-ग्रेड रेटिंग भी मिलती है।

इसमें 6.32-इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है। साथ ही स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, स्मार्ट अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, बेहतर टच सैंपलिंग रेट, आंखों की सुरक्षा के लिए हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और गीले हाथों से स्क्रीन चलाने के लिए Splash Touch सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Performance (Processor + RAM + Storage)

फ़ोन में Dimensity 8550 Super ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB LPDDR5X हाई-स्पीड रैम दी गई है। यह फ़ोन मेमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं करता है, लेकिन USB OTG के ज़रिये डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है। इसमें वेपर चैंबर कूलिंग का सपोर्ट मिलता है, जो हैवी टास्क के दौरान हीट को कम करने में मदद करता है। गेमिंग के दौरान गेम को स्मूथ चलाने और विज़ुअल्स को बेहतर दिखाने जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही अलग-अलग गेमिंग टूल्स और कंट्रोल्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा गेमप्ले रिकॉर्ड करने और नेटवर्क कनेक्शन को बेहतर तरीके से मैनेज करने की सुविधा भी मिलती है।

Camera

OPPO Reno16 Pro 5G का 200MP ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा
OPPO Reno16 Pro 5G का 200MP ट्रिपल कैमरा सेटअप।

फ़ोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप किया गया है। अलग अलग तरह के फोटो खींचने के लिए मैन कैमरा, टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।   सामान्य फोटो के साथ दूर की चीजों को खींचना और ज्यादा एरिया को एक ही फ्रेम में एडजस्ट करना होता है। फोटो को स्थिर रखने और ज्यादा डिटेल कैप्चर करने जैसे फीचर्स दिया गया है।

फ्रंट में अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है जिससे ग्रुप सेल्फी के साथ हाई-क्वालिटी रिकॉर्डिंग की जा सकती है। स्लो-मोशन और अलग अलग वीडियो मोड्स भी मिल जाते है। इसके अलावा प्रो वीडियो, टाइम-लैप्स, अंडरवाटर वीडियो और HDR वीडियो जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।

Battery & Charging

फ़ोन में एक बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में लंबा बैकअप देती है। इसे चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फ़ोन कम समय में जल्दी चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इसमें अलग-अलग चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट भी दिया गया है। अच्छी बात यह है कि बॉक्स के अंदर ही चार्जर और USB Type-C केबल मिल जाते हैं, जिससे इन्हें अलग से खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसे चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फ़ोन लगभग 1 घंटे के अंदर ही फुल चार्ज हो जाता है।

Software & Connectivity

यह फ़ोन ColorOS 16.0 पर काम करता है, जिसे लंबे समय तक स्मूथ परफ़ॉर्मेंस देने के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इसका सॉफ़्टवेयर कई स्मार्ट AI फीचर्स के साथ आता है, जिनसे ज़रूरी चीज़ों को जल्दी एक्सेस करने, जानकारी को व्यवस्थित करने, रियल-टाइम ट्रांसलेशन, डॉक्यूमेंट्स से टेक्स्ट निकालने और रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाने में मदद मिलती है। साथ ही फ़ोन में डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी की सुविधा भी मिल जाती है।

इसके अलावा दूसरे डिवाइसेस के साथ फ़ाइल ट्रांसफर और स्क्रीन शेयर करने की सुविधा भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G नेटवर्क, Wi-Fi, ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे सभी ज़रूरी विकल्प दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक के साथ-साथ NFC, IR ब्लास्टर और eSIM सपोर्ट के साथ USB Type-C जैसे ज़रूरी विकल्प मौजूद हैं।

Reno16 Pro 5G Full Specifications

Specification Details
Model OPPO Reno16 Pro 5G (Model Number: CPH2863)
Launch Status Globally Launched / India Launch Expected Soon
Dimensions & Weight • Length: 151.21 mm | Width: 72.42 mm
• Thickness: 8.20 mm (Starlight Black), 8.36 mm (Pop White)
• Weight: 188 g (Starlight Black), 191 g (Pop White)
Display 6.32-inch Crystal Guard + AMOLED (OLED Display), 93.4% Screen-to-Body Ratio, 10-bit Color Depth (1.07 Billion Colors), 100% DCI-P3 Color Gamut
Resolution 1.5K / FHD+ (2640 × 1216 Pixels), 460 PPI Pixel Density
Refresh & Touch Rate • Refresh Rate: 144Hz Smart Adaptive (60Hz / 90Hz / 120Hz / 144Hz, Game Scenarios me 144Hz tak)
• Touch Sampling Rate: 120Hz Default, 240Hz Maximum Support
Brightness & Eye Care • Typical Brightness: 600 nits, High Brightness Mode (HBM): 1800 nits
• 3840Hz Eye-Caring PWM Dimming
• Splash Touch Support (Geele hatho se bhi smooth touch)
Protection & Build • Crystal Guard Cover Glass (Front aur Rear Protection)
• Aerospace-grade Aluminum Frame
• One-piece Cold-sculpted Seamless Glass Design
• HoloVerse 3D Technology ke sath 3D Pop Planet Design
Processor MediaTek Dimensity 8550 Super Platform (4nm Flagship Architecture)
CPU Octa-core CPU (High-Performance Cores)
GPU ARM Mali-G720 MC8 (Clock Speed 1500MHz)
Cooling System HyperCool Vapor Chamber (Heat transfer efficiency me 200% se jyada badhotari)
RAM 12GB (LPDDR5X High-speed RAM)
Storage 256GB / 512GB (UFS 3.1 Onboard Storage)
• Storage Expansion: MicroSD card slot unsupported
• USB OTG Data Transfer Supported
Rear Camera Ultra-Clear AI Triple Camera Setup:
• Main Camera: 200MP Ultra-Clear Lens (f/1.8 Aperture, 84° FOV, 6P Lens, Auto-Focus, 2-axis OIS Support)
• Telephoto Camera: 50MP Vibe Portrait Lens (f/2.8 Aperture, 30° FOV, 4P Lens, 2-axis OIS, 3.5x Optical Zoom aur 120x Digital Zoom tak)
• Ultra-wide Camera: 50MP Lens (f/2.0 Aperture, 116° Ultra-wide FOV, 6P Lens, Auto-Focus Support)
• Features & Modes: 4K Auto Straighten Video, Dual-View Video 2.0, Popout 2.0, Natural Tone 2.0, Pop Cam (Digicam, Instant Film, Light Leak), AI Remix Collage, Pro Video, Slow Motion, Night Mode
Front Camera 50MP Ultra-Wide Selfie Camera:
• f/2.0 Aperture, 100° FOV, 5P Lens, Auto-Focus Supported (Solo aur Full Squad Group Selfies)
• Features: 4K Front Ultra-Wide Portrait Video, Retouch, Screen Fill Light, AI Beautify, Pop Mode
Video Recording • Rear Camera: 4K @ 60fps/30fps, 1080p @ 60fps/30fps, 720p @ 30fps; 1080p Slo-Mo @ 480fps/120fps, 720p Slo-Mo @ 960fps/240fps
• Front Camera: 4K @ 60fps/30fps, 1080p @ 60fps/30fps, 720p @ 30fps
• Video Stabilization: 4K EIS/OIS aur 1080P EIS/OIS Support
Battery 6700mAh Si/C Long-lasting Battery (Typical: 6700mAh / 24.93Wh, Rated: 6490mAh / 24.15Wh)
Charging • 80W SUPERVOOC Flash Charge (57 minutes me 100% full charge)
• 80W UFCS Fast Charging Support
• Compatibility: 67W SuperVOOC, 55W PPS, 44W UFCS, aur 13.5W USB PD Protocol
• 80W Fast Charger Box me shamil (In-box included)
Operating System & UI ColorOS 16.0 (Android 16 par aadharit, 6-Year Smooth Performance Optimization Certification ke sath)
AI & Smart Features • AI Snap Key (Quick capture, shortcuts aur voice memo access)
• AI Mind Space & AI Mind Pilot (Personalized assistance aur Perplexity AI search integration)
• AI Live Translation, AI Menu Translation, AI Scan & AI Extract, AI Bill Manager
• Live Space (Lock screen dynamic capsule updates)
• O+ Connect (iOS aur macOS ke sath seamless file transfer aur screen sharing)
• OPPO Lock & Private Computing Cloud (Chip-level lost device deep lock protection)
Gaming Features • AI HyperBoost 3.0 (MOBA games me 144 FPS aur FPS games me 90 FPS continuous frame stabilization)
• UGC Game Engine Optimisation (Instant touch response aur minimum mis-touch)
• Hyper Frame Rate, Hyper HDR aur Game Master Toolkit (Custom crosshair / Aim assist)
• Game Capture 2.0 (1080P replays aur 2K screenshots share karne ki suvidha)
Network & Connectivity • Dual Standby 5G Support (Dual Nano-SIM + eSIM capability)
• 5G NR Bands: n1/n2/n3/n5/n7/n8/n12/n20/n26/n28/n38/n40/n41/n48/n66/n71/n77/n78
• 4G LTE FDD/TDD, 3G WCDMA, 2G GSM
• AI LinkBoost 4.0 (Bheed-bhaad aur kamzor signal me lag-free connection)
Wi-Fi & Bluetooth • Wi-Fi 6 (802.11ax), Wi-Fi 5 (802.11ac), 802.11a/b/g/n, 2.4GHz + 5GHz (160MHz), 2×2 MIMO
• Bluetooth 5.4 Low Energy (Supported Codecs: LHDC 5.0, LDAC, aptX HD, aptX, AAC, SBC)
Navigation Dual-frequency BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS aur NavIC support
Ports & Audio • USB Type-C Port (Data transfer aur fast charging)
• Dual Stereo Speakers (Hi-Res Audio clarity)
• Earphone Jack: Type-C Digital Headphones supported (3.5mm analog jack uplabdh nahi hai)
Sensors & Security Under-screen Optical Fingerprint Sensor, Face Unlock, Infrared Remote Control (IR Blaster), Ambient Light Sensor (Screen ke upar hidden), Proximity Sensor, Color Temperature Sensor, E-compass, Accelerometer, Gyroscope
Water & Dust Resistance IP69K High-Grade Water and Dust Resistance (High-pressure aur high-temperature water jets se surakshit)
Colors Pop White, Starlight Black
In The Box Items Handset (OPPO Reno16 Pro 5G), 80W SUPERVOOC Charger, USB Type-C Cable, Protective Case, SIM Ejector Tool, Quick Guide, Safety Guide

OPPO Reno16 Pro 5G के Starlight Black और Pop White कलर ऑप्शन
OPPO Reno16 Pro 5G के Starlight Black और Pop White रंग।

कुल मिलाकर यह स्मार्टफ़ोन 200MP अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super, 6700mAh की बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और 3D पॉप प्लैनेट डिज़ाइन के साथ आता है। यह फ़ोन उन यूज़र्स के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है जिन्हें अच्छी फ़ोटोग्राफ़ी का शौक है, व्लॉगिंग करते हैं, स्मूथ गेमिंग चाहते हैं और लंबा बैटरी बैकअप पसंद करते हैं। OPPO Reno16 Pro अभी ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है, लेकिन इसे अभी भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। ऐसे में भारतीय यूज़र्स को इसके आधिकारिक इंडिया लॉन्च और प्राइस की घोषणा का इंतज़ार करना होगा।


👉 भारत में लॉन्च हो चुका है OPPO Reno16 5G  जानिए इसकी असली कीमत और क्या है खास।

👉 चीन में लॉन्च हुआ OPPO K15 Pro 5G जानिए इसके कूलिंग फैन जैसे खास फीचर्स, फुल स्पेक्स और भारत में संभावित कीमत।

👉 8000mAh बैटरी वाला OPPO K15 Pro Plus चीन में लॉन्च, जानिए फुल स्पेक्स और भारत में संभावित लॉन्च।

🙏 धन्यवाद!

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

यदि आपके मन में इस स्मार्टफोन से जुड़ा कोई सवाल है या आप अपनी राय साझा करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Photo Credit: OPPO Official

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ