Realme Narzo 100X 5G Price in India: 8000mAh बैटरी के साथ सेल हुआ शुरू, देखें कीमत, लॉन्च ऑफर्स और फुल स्पेसिफिकेशन।

Realme NARZO 100X 5G का Flash Orange और Midnight Black कलर ऑप्शन के साथ बैक डिज़ाइन और कैमरा मॉड्यूल
Realme NARZO 100X 5G का प्रीमियम बैक डिज़ाइन, डुअल कलर ऑप्शन और ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल।

Realme ने अपने NARZO सीरीज़ का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। इसका सेल 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है। Realme ने इसमें 8000mAh की बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity प्रोसेसर शामिल किया है। क्या यह फोन अपनी कीमत के हिसाब से एक बढ़िया विकल्प है? आइए, इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन को विस्तार से जानते हैं।

Launch Date & Price

Realme NARZO 100X 5G को भारत में 15 जुलाई 2026 को लॉन्च किया गया था, जबकि इसकी पहली सेल 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। फोन की यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹20,999 रखी गई है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत ₹2,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है, जिसमें ₹2,000 का बैंक/इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹500 का कूपन डिस्काउंट शामिल है। इसके बाद इस फोन को ₹18,499 में खरीदा जा सकता है। वहीं, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 6GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 रखी गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के बाद ये दोनों वेरिएंट को ₹20,499 और ₹22,499 में खरीदे जा सकते हैं।

Design & Display

Realme NARZO 100X 5G का प्रीमियम डिजाइन, 6.8-इंच HD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और फ्लैट फ्रेम दिखाता आधिकारिक पोस्टर।
Realme NARZO 100X 5G के प्रीमियम डिजाइन, 6.8-इंच HD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और स्लिम फ्लैट फ्रेम को दर्शाता आधिकारिक पोस्टर।

Realme NARZO 100X 5G का डिजाइन काफी आकर्षक है। यह लगभग 8.8mm मोटाई और 224 ग्राम वजन के साथ आता है, जो देखने में प्रीमियम लुक देता है। यह फोन Flash Orange और Midnight Black जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। साथ ही, इसमें IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस और मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810H) प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
वहीं, डिस्प्ले के लिए इसमें 6.8-इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जो 1570 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है, जबकि स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Panda-1681 ग्लास प्रोटेक्शन भी शामिल किया गया है।

Performance (Processor, RAM & Storage)

मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाने के लिए Realme NARZO 100X 5G में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन को 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB, तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। साथ ही, इसमें LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज भी दिया गया है।
बेहतर गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 MC2 GPU शामिल किया गया है, जो नॉर्मल गेमिंग के दौरान बेहतर ग्राफिक्स एक्सपीरियंस देता है।


Camera


Realme NARZO 100X 5G का 50MP AI कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और कैमरा डिजाइन दिखाता आधिकारिक पोस्टर।
Realme NARZO 100X 5G में 50MP AI रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर को दर्शाता आधिकारिक पोस्टर।

Realme NARZO 100X 5G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और ऑटो फोकस (AF) के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे आप फ्रंट और रियर, दोनों कैमरों से 1080p तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
साथ ही, इसमें 120fps तक स्लो-मोशन वीडियो और 10× वीडियो ज़ूम का भी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, इसमें Night Mode, Portrait, Dual-View, Time-Lapse, Pro Mode और Google Lens Support जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं।

Battery & Charging

Realme NARZO 100X 5G की 8000mAh बैटरी, 3 दिन तक बैटरी बैकअप और 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिखाता पोस्टर।
Realme NARZO 100X 5G में 8000mAh बैटरी, 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 3 दिन तक के बैटरी बैकअप को दर्शाता आधिकारिक पोस्टर।

Realme NARZO 100X 5G की सबसे बड़ी खास बात इसकी बैटरी है। कंपनी ने इसमें 8000mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि यह 3 दिन तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। साथ ही, फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें 45W SUPERVOOC चार्जिंग दी गई है, जिससे आप फोन को लगभग 70 मिनट में फुल चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें 12 घंटे तक गेमिंग, 23 घंटे तक YouTube और 170 घंटे तक Spotify Playback का आनंद ले सकते हैं। साथ ही, Bypass Charging और Charging Boost जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

Software & Connectivity

Realme NARZO 100X 5G लेटेस्ट Android 16 पर आधारित realme UI पर काम करता है। इसका AnTuTu Score 631720 बताया जा रहा है। साथ ही, इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और WLAN Tethering जैसी बेहतर वायरलेस कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा, डेटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C 2.0 पोर्ट दिया गया है।


Pros & Cons

Pros

  • 8000mAh बैटरी
  • Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स
  • 144Hz डिस्प्ले
  • IP65 + MIL-STD-810H प्रोटेक्शन
  • Dimensity 6300 + UFS 2.2 स्टोरेज

Cons

  • HD+ LCD डिस्प्ले( इस प्राइस रंज में कई स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाता है)
  • केवल 8MP सेल्फी कैमरा
  • NFC सपोर्ट नहीं करता 
  • 4K वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं
  • 224g वजन 
  • कुछ Bloatware मिल जाते है।


Realme Narzo 100X 5G Full Specifications

SpecificationDetails
ModelRealme NARZO 100X 5G
Launch StatusLaunched
Starting Price₹20,999
Display6.8-inch HD+ LCD Display
Resolution1570 × 720 Pixels (HD+)
Refresh Rate144Hz
Touch Sampling RateUp to 180Hz
ProcessorMediaTek Dimensity 6300 (6nm)
CPUOcta-core (Up to 2.4GHz)
GPUARM Mali-G57 MC2
RAM4GB / 6GB LPDDR4X
Storage128GB / 256GB (UFS 2.2)
Rear Camera50MP AI Camera (AF, f/1.8)
Front Camera8MP
Video RecordingRear & Front: 1080p@30fps, 720p@30fps, Rear 720p Slow Motion@120fps
Battery8000mAh (Typical), 7780mAh (Rated)
Charging45W SUPERVOOC Fast Charging
Operating SystemAndroid 16
Custom UIrealme UI
Network5G, 4G LTE
Wi-FiWi-Fi 5 (802.11ac)
BluetoothBluetooth 5.3
NavigationGPS, GLONASS, GALILEO, BDS, QZSS
NFCNo
USBUSB Type-C 2.0 (OTG)
AudioType-C Audio Support
Cooling5300mm²Airflow Vapor Chamber
Water ResistanceIP65
FingerprintSide-mounted Fingerprint Sensor
SIMDual Nano SIM
ColorsFlash Orange, Midnight Black


कंपनी ने Realme NARZO 100X 5G के बैटरी और ड्यूरेबिलिटी पर ज्यादा फोकस किया है। वहीं, कैमरा और डिस्प्ले के मामले में यह थोड़ा कमजोर नजर आता है। इसमें HD+ LCD डिस्प्ले और केवल 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि इस बजट सेगमेंट में कई फोन AMOLED डिस्प्ले और 16MP से 32MP तक के सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं। अगर आपके लिए बड़ी बैटरी और ड्यूरेबिलिटी ज्यादा महत्वपूर्ण है, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, अगर आप बेहतर डिस्प्ले और कैमरा चाहते हैं, तो इस बजट में दूसरे विकल्प भी देख सकते हैं।


यह भी पढ़ें : iQOO Z11 Lite Redmi Note 15 5G

🙏 धन्यवाद!

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

यदि आपके मन में इस स्मार्टफोन से जुड़ा कोई सवाल है या आप अपनी राय साझा करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ