Nothing Phone (4b) Price in India: snapdragon प्रोसेसर,120 Hz AMOLED डिस्प्ले और ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ भारत में लॉन्च

Nothing Phone (4b) Black, White और Blue कलर ऑप्शन में ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और Glyph LED इंटरफेस के साथ।
Nothing Phone (4b) के Black, White और Blue कलर ऑप्शन।
 

Nothing ने भारत में अपनी नई Nothing Phone (4b) सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम डिज़ाइन और दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें Snapdragon प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, और 50MP कैमरा जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन का ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और सिग्नेचर Glyph Bar LED डिज़ाइन इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग पहचान देता है। साथ ही, इसमें कई उपयोगी AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं,आइए, Nothing Phone (4b) की कीमत, स्पेसिफिकेशन और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Launch Date & Price

Nothing Phone (4b) भारत में आधिकारिक रूप से 7 जुलाई 2026 को लॉन्च हो चुका है। इसकी पहली सेल 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹34,999 रखी गई है, जो बैंक ऑफर और 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ लगभग ₹29,999 तक मिल सकता है। वहीं, 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹67,999 है। लेकिन इससे आप ₹33,999 मै खरीद सकते है। साथ ही 9 महीने तक No Cost EMI और कुछ UPI व बैंक कैशबैक ऑफर्स भी दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन को Flipkart, Croma, Reliance Digital, और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Display & Design 

Nothing ने अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) में 6.77-इंच Super AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 1080 × 2344 पिक्सल (FHD+) रेजोल्यूशन के साथ आता है और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह डिस्प्ले 120Hz Adaptive Refresh Rate को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद रहता है। बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए इसमें 1000Hz तक Touch Sampling Rate दिया गया है। वहीं, 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1200 निट्स आउटडोर ब्राइटनेस की मदद से तेज़ धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Dragontail Pro Glass का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

डिज़ाइन की बात करें तो Nothing Phone (4b) तीन कलर्स Black, White और Blue में उपलब्ध है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और सिग्नेचर Glyph LED इंटरफेस के साथ आता है, जो इसे एक यूनिक और प्रीमियम लुक प्रदान करता है। साथ ही, इसमें IP64 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहता है। कंपनी के अनुसार, फोन को 20 मिनट तक 25 सेमी गहरे पानी में भी सफलतापूर्वक टेस्ट किया गया है।

Performance (Processor + RAM + Storage)

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Nothing Phone (4b) में Qualcomm का नया Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर बना है। इससे आपको डेली यूज़, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है। वहीं, गेमिंग के लिए इसमें 4400mm² वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप BGMI, Free Fire और Call of Duty जैसे गेम्स को बिना किसी परेशानी के 90FPS पर खेल सकते हैं। इसके अलावा, फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे ऐप्स तेज़ी से खुलते हैं और डेटा भी आसानी से ट्रांसफर होता है।


Camera

Nothing Phone (4b) White Color में Transparent Back Design और Glyph LED Interface।
Nothing Phone (4b) White Color के साथ Transparent Design।


फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (4b) में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS और EIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 8MP का 119.5° अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो बेहतरीन सेल्फी, ग्रुप फोटो और वीडियो कॉलिंग का अनुभव प्रदान करता है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30FPS), 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग (60FPS) और 1080p स्लो-मोशन वीडियो (120FPS) को भी सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें TrueLens Engine 4, Ultra XDR, AI Semantic Segmentation और Night Mode जैसे कैमरा फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।


Battery & Charging

बैटरी की बात करें तो Nothing Phone (4b) में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल यूज़ में पूरे दिन आराम से चल सकती है। साथ ही, इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो जाती है। इसके अलावा, फोन 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से आप जरूरत पड़ने पर अन्य डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।


Software & Connectivity

ये स्मार्टफोन में लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1
 Software दिया गया है। जिसमे कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, Wi-Fi Direct और Hotspot सुविधाएँ मिल जाती हैं। जिसकी मदद से आपका कम और भी स्मूद हो जाता है।


Nothing Phone (4b) Full Specifications

Specification Details
Model Nothing Phone (4b)
Launch Status Available
Price ₹24,999 (8GB + 128GB), ₹26,999 (8GB + 256GB)
Display 6.77-inch Super AMOLED Display
Resolution 1080 × 2344 Pixels (FHD+)
Refresh Rate 120Hz Adaptive Refresh Rate
Protection Dragontail Pro Glass
Processor Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 (4nm TSMC)
CPU Octa-core (1×2.3GHz + 3×2.2GHz + 4×1.8GHz)
GPU Qualcomm Adreno 810
RAM 8GB LPDDR4X
Storage 128GB / 256GB (UFS 2.2)
Rear Camera 50MP Main (OIS + EIS) + 8MP Ultra-wide
Front Camera 16MP
Video Recording Rear: 4K@30fps, 1080p@30/60fps, Ultra XDR 1080p@30fps, Slow Motion 1080p@120fps, Time Lapse 4K/1080p
Battery 6000mAh (India)
Charging 33W Wired Fast Charging, 7.5W Reverse Wired Charging
Operating System Android 16
Custom UI Nothing OS 4.1
Network 5G, 4G LTE, 3G, 2G
Wi-Fi Wi-Fi 6 (802.11 a/b/g/n/ac/ax)
Bluetooth Bluetooth 6.0
Navigation GPS, GLONASS, GALILEO, BDS, QZSS
NFC No (India Variant)
USB USB Type-C
Audio Stereo Speakers
Water Resistance IP64
Fingerprint In-display Fingerprint Sensor
SIM Dual Nano SIM
Colors Black, White, Blue
Android Updates 3 Years
Security Updates 6 Years
AI Features AI Semantic Segmentation (12 Layers)
Glyph Interface Yes (LED Lights)


 Pros & Cons Feature 

Pros

  • 6.77-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  • Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर
  • 6000mAh बड़ी बैटरी
  • 50MP OIS कैमरा
  • Nothing OS 4.1 (Android 16)
  • 3 साल OS + 6 साल Security Updates
  • Transparent Design + Glyph LED

Cons

  • केवल 33W फास्ट चार्जिंग
  • UFS 2.2 स्टोरेज
  • LPDDR4X RAM
  • IP64 रेटिंग
  • 8MP Ultra-Wide कैमरा
  • Wireless Charging नहीं

अगर आप यूनिक डिज़ाइन, प्रीमियम बैक पैनल, Glyph LED इंटरफेस और लंबी सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Nothing Phone (4b) आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह स्मार्टफोन डेली यूज़, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के दौरान भी बेहतर एक्सपीरियंस देता है। हालांकि, अगर आपकी प्राथमिकता फास्ट चार्जिंग या इस कीमत में सबसे पावरफुल हार्डवेयर है, तो आप दूसरे स्मार्टफोन्स पर भी विचार कर सकते हैं।


👉 Motorola Edge 70 Max की  कीमत, लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स यहां जानें।

🙏 धन्यवाद!

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

यदि आपके मन में इस स्मार्टफोन से जुड़ा कोई सवाल है या आप अपनी राय साझा करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ