OPPO K15 Pro भारत में कब लॉन्च होगा? जानिए संभावित कीमत और सभी फीचर्स

OPPO K15 Pro 5G front and rear design in different colors
OPPO K15 Pro 5G का Front और Rear design अलग-अलग Color options के साथ दिखाया गया है।


OPPO K15 Pro
को चीन में 1 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जा चुका है। इस फोन में 7500mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 8500 SUPER चिपसेट, 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले और Active Cooling Fan जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक हाई-परफॉर्मेंस और Gaming-Focused Smartphone बनाते हैं। इस आर्टिकल में हम इसके सभी फीचर्स, कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानेंगे। यहां दी गई OPPO K15 Pro की सभी जानकारी चीन में लॉन्च हुए मॉडल पर बेस्ड है। भारत में लॉन्च होने पर इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत में बदलाव हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार OPPO K15 Pro को भारत में OPPO K15 Turbo के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस नाम को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Launch Date & Price in India (Expected)

चीन में इस फ़ोन की पहली सेल 3 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इसे 12GB RAM के साथ तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 12GB + 256GB बेस वेरिएंट (बिना चार्जर) की कीमत CNY 2,999 रखी गई है, जबकि 12GB + 256GB के दूसरे वेरिएंट (चार्जर के साथ) की कीमत CNY 3,199 और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 है। भारतीय करेंसी के अनुसार इनकी कीमत लगभग ₹41,000, ₹43,000 और ₹47,000 के बराबर होती है।

भारत में लॉन्च और संभावित कीमत: इस फ़ोन को लेकर ब्रांड की तरफ से कीमत और लॉन्च डेट का कोई ज़िक्र नहीं किया गया है, फिर भी टेक जगत में हो रही चर्चाओं के अनुसार इस फ़ोन को भारतीय बाज़ार में साल के अंत तक पेश किया जा सकता है और इसकी संभावित कीमत ₹38,000 से ₹42,000 के बीच आंकी जा रही है।

Design and Display

OPPO K15 Pro 5G 6.59-inch AMOLED display with 144Hz refresh rate
OPPO K15 Pro 5G में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है।


इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जो 2760 × 1256 पिक्सल रेज़ोल्यूशन के साथ आता है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 460 PPI है और यह 1.07 बिलियन कलर्स यानी 10-bit कलर डेप्थ को सपोर्ट करता है, जिससे Images और Videos में बेहतर Color detail देखने को मिलती है। साथ ही, इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जो Scrolling और Gaming को ज्यादा Smooth बनाते हैं। हालांकि, कंपनी के अनुसार 144Hz Refresh Rate कुछ Gaming Scenarios में ही उपलब्ध है। इसके अलावा, डिस्प्ले की Global typical maximum brightness 600 nits और Global peak brightness 1200 nits तक है।

डिजाइन की बात करें तो OPPO K15 Pro की Thickness लगभग 8.30mm है, जबकि अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार इसका वजन करीब 200 से 203 ग्राम तक है। फोन में Aluminium frame दिया गया है और इसका Slim Design इसे हाथ में एक Modern look देता है। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन को Golden Legend, Light Dust Pink, Origin Gray और Cyber Wings जैसे शानदार कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।

Performance (Processor + RAM + Storage)

गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए OPPO K15 Pro में MediaTek Dimensity 8500 SUPER चिपसेट दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है और इसकी Maximum clock speed 3.4GHz तक है। साथ ही, इसमें 12GB LPDDR5X RAM दी गई है, जो मल्टीटास्किंग और Heavy applications को संभालने में मदद करती है।
स्टोरेज की बात करें तो OPPO K15 Pro में 256GB और 512GB के विकल्प मिलते हैं और दोनों में UFS 3.1 Storage का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, फोन में External memory या MicroSD card के जरिए Storage बढ़ाने का Option नहीं मिलता है। वहीं, इसमें OTG Data Transmission का Support दिया गया है, जिससे Compatible बाहरी Devices के साथ Data transfer किया जा सकता है।

Active Cooling Fan

OPPO K15 Pro में कंपनी ने एक खास फीचर के तौर पर Built-in Active Cooling Fan दिया है, जो लंबे समय तक गेमिंग या Heavy usage के दौरान फोन की heat को कम करने में मदद करता है। इसमें Micro centrifugal fan system, Low-resistance air duct और Cooling fins का इस्तेमाल किया गया है, जो फोन के अंदर Airflow को बेहतर बनाकर heat को बाहर निकालने में मदद करते हैं। कंपनी के Laboratory test के अनुसार, Fan को Maximum speed पर चलाने के बाद फोन का Temperature 5 मिनट में करीब 5.5°C तक कम हुआ। कंपनी का दावा है कि इससे Processor का Temperature भी करीब 5°C तक कम किया जा सकता है। हालांकि, वास्तविक इस्तेमाल में Cooling का परिणाम अलग हो सकता है।

इसके अलावा, Fan की Maximum speed पर Noise 30dB से ज्यादा नहीं होने का दावा किया गया है, जबकि 50% speed पर Noise करीब 19dB तक रह सकता है। Fan जरूरत के अनुसार Automatically शुरू होकर अपनी Speed को Adjust भी कर सकता है, जिससे Gaming या Heavy usage के दौरान फोन के Temperature को Control करने में मदद मिलती है।

Camera

OPPO K15 Pro 5G rear design with camera and RGB lighting
OPPO K15 Pro 5G के rear panel पर camera module और RGB lighting के साथ premium design दिया गया है।


बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस, 2-axis OIS और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है, जिससे आप रात में या कम रोशनी में अच्छी और डिटेल्ड फोटोज़ कैप्चर कर सकते हैं। साथ ही, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, जो 116° Field of View के साथ आता है। रियर कैमरे से 4K वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, 1080p में 240fps तक स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, इमेज को 10x तक डिजिटल ज़ूम करने की सुविधा भी मिलती है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। इसमें 1080p वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, Portrait, Night, Panorama, Slow Motion और Time-lapse जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

Battery & Charging

OPPO K15 Pro में 7500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही, इसमें 80W SUPERVOOC Flash Charge का सपोर्ट मिलता है, जो फोन को तेजी से चार्ज करने में मदद करता है।
इसके अलावा, इसमें Bypass Charging का सपोर्ट भी दिया गया है। गेमिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान फोन चार्ज करने पर यह फीचर सीधे मदरबोर्ड को पावर देने में मदद करता है, जिससे बैटरी पर पड़ने वाले लोड को कम किया जा सकता है। वहीं, इसमें Reverse Charging का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे Compatible devices को चार्ज किया जा सकता है।

Software & Connectivity

OPPO K15 Pro, Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G नेटवर्क, Wi-Fi, NFC, Bluetooth और Dual SIM का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, लोकेशन और नेविगेशन के लिए Dual-frequency GPS और 3-frequency BeiDou का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, इसमें Infrared Remote Control और USB/OTG का सपोर्ट भी दिया गया है। Infrared Remote Control की मदद से compatible घर के electronic devices को फोन से कंट्रोल किया जा सकता है।

Pros and cons

Pros

  • 7500mAh की बड़ी बैटरी
  • MediaTek Dimensity 8500 SUPER चिपसेट
  • Built-in Active Cooling Fan
  • 6.59-inch AMOLED 144Hz डिस्प्ले
  • 80W SUPERVOOC Fast Charging
  • 50MP Main Camera के साथ 2-axis OIS
  • Bypass Charging का सपोर्ट

Cons

  • MicroSD Card का सपोर्ट नहीं है
  • Telephoto Camera नहीं दिया गया है

OPPO K15 Pro 5G Full Specifications


Specification Details
Model PMH110
Launch Status Launched in China
Price भारत में कीमत अभी आधिकारिक नहीं है
Display 6.59-inch AMOLED Flat Display
Resolution FHD+ 2760 × 1256 Pixels, 460 PPI
Refresh Rate Up to 144Hz
Processor MediaTek Dimensity 8500 SUPER
CPU Octa-core, up to 3.4GHz
RAM 12GB LPDDR5X
Storage 256GB / 512GB (UFS 3.1)
Rear Camera 50MP Main (OIS + AF) + 8MP Ultra-wide (116°)
Front Camera 16MP
Video Recording Rear: 4K@30/60fps, 1080p@30/60fps, 720p@30fps; Slow Motion: 1080p@120/240fps, 720p@240fps
Battery 7500mAh (Typical), 7265mAh (Rated)
Charging 80W SUPERVOOC Flash Charge, 80W UFCS
Operating System Android 16
Custom UI ColorOS 16.0
Network 5G, 4G LTE, 3G, 2G
Wi-Fi Wi-Fi 6
Bluetooth Bluetooth 5.4, BLE Audio
Navigation GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou, QZSS, NavIC
NFC Yes
USB USB Type-C, OTG
Audio Stereo Speakers
Cooling Built-in Active Cooling Fan
Fingerprint In-display Optical Fingerprint Sensor
SIM Dual Nano-SIM, Dual SIM Dual Standby
Colors Golden Legend, Light Dust Pink, Origin Gray, Cyber Wings

FAQs

OPPO K15 Pro 5G भारत में कब लॉन्च होगा?

भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि, इसकी लॉन्चिंग साल के अंत तक होने की संभावना जताई जा रही है।

OPPO K15 Pro 5G की भारत में कीमत कितनी होगी?
टेक रिपोर्ट्स के अनुसार, OPPO K15 Pro की कीमत लगभग ₹38,000 से ₹42,000 के बीच रहने का अनुमान है।


कुल मिलाकर, OPPO K15 Pro में 7500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 8500 SUPER प्रोसेसर, 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले और Built-in Active Cooling Fan जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे Performance और Gaming-focused smartphone बनाते हैं। अगर आपको Gaming, Editing और Multitasking पसंद है, तो इसके ये features इसे एक अच्छा विकल्प बना सकते हैं। ऐसे में भारत में इसके लॉन्च और कीमत की आधिकारिक जानकारी का आपको इंतजार करना होगा।


👉 यह भी पढ़ें: क्या आप इससे भी बड़ी बैटरी और ज्यादा पावरफुल फोन चाहते हैं? जानिए OPPO K15 Pro Plus भारत में कब होगा लॉन्च? 8000mAh बैटरी और Dimensity 9500s की पूरी जानकारी।


🙏 धन्यवाद!

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

यदि आपके मन में इस स्मार्टफोन से जुड़ा कोई सवाल है या आप अपनी राय साझा करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ