Samsung Galaxy Z Fold8 Price in India: सबसे हल्का बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत, Galaxy AI फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Z Fold 8 के Graphite, Cream, Lavender और Pistachio कलर ऑप्शंस के साथ प्रीमियम फोल्डेबल डिज़ाइन।
Samsung Galaxy Z Fold 8 चार आकर्षक कलर ऑप्शंस—Graphite, Cream, Lavender और Pistachio—में उपलब्ध है। यह प्रीमियम डिज़ाइन और स्लिम फोल्डेबल लुक के साथ आता है।

Samsung ने अपनी Galaxy Z Fold सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Galaxy Z Fold8 भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung का कहना है कि यह दुनिया का सबसे हल्का बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है, जिसका वजन सिर्फ 201 ग्राम है। इस बार कंपनी ने इसके डिज़ाइन में भी बड़ा बदलाव किया है, जिससे यह Samsung के अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मुकाबले अधिक पतला और हाथ में प्रीमियम फील देता है। आइए, इसके आकर्षक डिज़ाइन, कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

Launch Date & Price

Samsung Galaxy Z Fold8 को प्रीमियम डिज़ाइन के साथ 22 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी सेल 4 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। Samsung ने इसे तीन वेरियंट्स में पेश किया है।

कीमत की बात करें तो इसके टॉप वेरियंट (16GB + 1TB Storage) की शुरुआती कीमत ₹2,39,999 रखी गई है। वहीं, बेस वेरियंट (12GB + 256GB Storage) की कीमत ₹1,79,999 और 12GB + 512GB Storage वेरियंट की कीमत ₹1,99,999 है। इसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart, Reliance Digital और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 पर मिलने वाले ऑफर्स

कुछ शानदार लॉन्च ऑफर्स के तहत तीनों वेरिएंट्स पर ₹9,000 तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। Samsung की तरफ से पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। साथ ही, अगर आप एक बार में फोन की पूरी कीमत नहीं चुका सकते, तो इसे 30 महीने तक की No Cost EMI पर खरीद सकते हैं। वहीं, Samsung Galaxy Z Fold8 के किसी भी वेरिएंट के साथ यदि आप Samsung Galaxy Watch 9 या Galaxy Watch Ultra 2 खरीदते हैं, तो आपको स्मार्टवॉच की कीमत पर 10% तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। 


Design & Display


Samsung Galaxy Z Fold 8 का 10:16 कवर डिस्प्ले और 4:3 मेन डिस्प्ले।
Samsung Galaxy Z Fold 8 का कवर और मेन डिस्प्ले शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।


Samsung ने इस बार अपनी नई जनरेशन Galaxy Z Fold 8 के डिज़ाइन में कई बड़े बदलाव किए हैं, जो इसे देखने के साथ-साथ इस्तेमाल करने पर भी प्रीमियम फील देता है। यह कंपनी का अब तक का सबसे हल्का और पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसका वजन सिर्फ 201 ग्राम है। कंपनी ने इसमें नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे फोन पहले की तुलना में अधिक पतला, हल्का और मजबूत बनता है। साथ ही, इसमें Titanium Plate और Titanium Alloy Film का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फोन को फोल्ड करने पर स्क्रीन के बीच की क्रीज़ कम दिखाई देती है। यह स्मार्टफोन Graphite, Cream, Lavender और Pistachio जैसे चार कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

डिस्प्ले की बात करें तो बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें 7.6-इंच का Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1848 × 2448 पिक्सल (QXGA+) है। वहीं, 5.5-इंच का Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले भी मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1972 × 1248 पिक्सल (WUXGA+) है। इसके अलावा, दोनों डिस्प्ले में स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है। साथ ही, 16 मिलियन कलर्स का सपोर्ट भी मिलता है।


Performance (Processor, RAM & Storage)

Samsung Galaxy Z Fold 8 में शानदार परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित Octa-Core प्रोसेसर है, जिसकी अधिकतम CPU स्पीड 4.74GHz है। इसकी मदद से मल्टीटास्किंग, हैवी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और अन्य बड़े टास्क के दौरान स्मूथ व बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है। साथ ही, यह स्मार्टफोन 12GB और 16GB LPDDR5X RAM के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शंस में उपलब्ध है। वहीं, 256GB वेरिएंट में यूज़र को लगभग 222.9GB उपलब्ध स्टोरेज मिलती है, जिसमें आप अपनी हैवी फाइलें, फ़ोटो, वीडियो और अन्य डेटा आसानी से स्टोर कर सकते हैं।

Camera


Samsung Galaxy Z Fold 8 का 50MP डुअल रियर कैमरा और 10MP फ्रंट कैमरा।
Samsung Galaxy Z Fold 8 में 50MP डुअल रियर कैमरा और 10MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।


बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy Z Fold 8 में 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो F/1.8 और F/1.9 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ OIS और Auto Focus का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फ़ोटो काफी शार्प और स्पष्ट कैप्चर होती हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा और 10MP का कवर कैमरा दिया गया है। साथ ही, इसमें 2x ऑप्टिकल क्वालिटी ज़ूम और 10x तक डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन 30fps पर 8K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।

Battery & Charging

Samsung के द्वारा Galaxy Z Fold 8 में 4800mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में पूरे दिन आराम से चल सकती है। वहीं, इसे तेज़ी से चार्ज करने के लिए 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 25W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।


Software & Connectivity

Samsung Galaxy Z Fold 8 One UI 9 पर काम करता है, जो Android 17 पर बेस्ड है, जिससे एडवांस मल्टीटास्किंग और यूज़र-फ्रेंडली एक्सपीरियंस मिलता है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual SIM (Nano SIM + eSIM / Dual eSIM), 5G नेटवर्क, USB Type-C, USB 3.2 Gen 1 और Wi-Fi 7 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, Galaxy AI जैसे शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं, एक साथ कई ऐप्स का उपयोग करने और मल्टीटास्किंग के लिए Split Screen और Pop-up View जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलते हैं।

Pros & Cons

Pros

  • 7.6-इंच Dynamic AMOLED 2X फोल्डेबल डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
  • 50MP + 50MP डुअल कैमरा विद OIS
  • 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग
  • Galaxy AI के साथ 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट

Cons

  • हाई प्राइस
  • 4800mAh बैटरी
  • टेलीफोटो कैमरा नहीं 
  • बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता

Samsung Galaxy Z Fold8 Full Specifications

Specification Details
Model Samsung Galaxy Z Fold 8
Launch Status Launched
Price ₹1,74,999 (256GB)
 ₹1,86,999 (512GB)
₹2,10,999 (1TB)
Display 7.6-inch Dynamic AMOLED 2X (Main) + 5.5-inch Dynamic AMOLED 2X (Cover)
Resolution Main: 1848 × 2448 Pixels (QXGA+), Cover: 1972 × 1248 Pixels
Refresh Rate 120Hz Adaptive
Protection Gorilla Glass Ceramic 3 (Front), Gorilla Glass Victus 2 (Back), Armor Aluminum Frame
Processor Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy
CPU Octa-core
GPU Adreno GPU
RAM 12GB / 16GB
Storage 256GB / 512GB / 1TB
Rear Camera 50MP (OIS) + 50MP Ultra-Wide
Front Camera 10MP (Main) + 10MP (Cover)
Video Recording Rear: 8K@30fps, Front: 4K@60fps
Battery 4800mAh
Charging 45W Wired, 20W Wireless, Reverse Wireless Charging
Operating System Android 17
Custom UI One UI 9
Network 5G, 4G LTE
Wi-Fi Wi-Fi 7
Bluetooth Bluetooth 6.0
Navigation GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou, QZSS
NFC Yes
USB USB Type-C, USB 3.2 Gen 1
Audio Stereo Speakers
Water Resistance IP48
Fingerprint Side-mounted Fingerprint Sensor
SIM Nano SIM + eSIM / Dual eSIM
Colors Graphite, Cream, Lavender, Pistachio (Pistachio Samsung.com Exclusive)

Samsung ने Galaxy Z Fold8 को उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया है, जो एक ही डिवाइस में स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों का एक्सपीरियंस चाहते हैं। जिन्हें बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखना, नोट्स बनाना, एक साथ कई ऐप्स का उपयोग करना और नए टेक्नोलॉजी फीचर्स इस्तेमाल करना पसंद है, साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस और प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, अगर आप बैटरी बैकअप को ज़्यादा प्राथमिकता देते हैं, तो इस प्राइस सेगमेंट में दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Motorola Edge 70 MaxOPPO Reno16, iQOO Z11 Lite 44W

(Photo Credit: Samsung Official)

🙏 धन्यवाद!

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

यदि आपके मन में इस स्मार्टफोन से जुड़ा कोई सवाल है या आप अपनी राय साझा करना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ