Best 5G Smartphones Under ₹20,000 in India (2026): Gaming, Camera और Battery के लिए Best Phones

Best 5G smartphones under ₹20,000 in India 2026


बढ़ती कीमतों के इस दौर में ₹20,000 के अंदर एक बेहतरीन फोन मिलना बहुत मुश्किल हो चुका है। ऐसे में हमने इस बजट में 5G स्मार्टफोन्स में से 5 ऐसे फोन चुने हैं, जिनमें सिर्फ रोज़मर्रा के कामों के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतर डिस्प्ले, अच्छी परफॉर्मेंस, अच्छे कैमरे और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। हालांकि, हर फोन में सभी फीचर्स एक जैसे नहीं मिलते, इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से सही फोन चुनना जरूरी है।

इस आर्टिकल में हमने 5 ऐसे स्मार्टफोन्स को शामिल किया है, जिन्हें अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर चुना गया है। इनमें कुछ फोन गेमिंग और परफॉर्मेंस पर फोकस करते हैं, कुछ कैमरा और डेली यूज़ के लिए बेहतर हैं, जबकि कुछ बड़ी बैटरी या प्रीमियम डिस्प्ले को प्रायोरिटी देते हैं। इसका उद्देश्य सिर्फ सबसे ज्यादा स्पेसिफिकेशन्स वाला फोन चुनना नहीं, बल्कि आपकी जरूरत के हिसाब से सही स्मार्टफोन चुनने में मदद करना है।

₹20,000 के अंदर Best Smartphones – एक नजर में

Mini Comparison Table

Phone Model & Variant Selling Price Best For / Persona
POCO X7 5G
8GB + 128GB
₹17,999 Gaming & Performance
Redmi Note 14 5G
8GB + 128GB
₹15,489 Camera & Family All-Rounder
realme P3 5G
8GB + 128GB
₹16,999 Battery & Daily Workhorse
Moto G86 Power 5G
8GB + 128GB
₹17,999 Massive Battery Life
Moto G85 5G
8GB + 128GB
₹15,999 Curved Display & Clean Design

नोट: स्मार्टफोन्स की कीमतें ऑनलाइन सेल और बैंक ऑफर्स के आधार पर बदलती रहती हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।

POCO X7 5G  – (Gaming & Performance) 

POCO X7 5G smartphone in multiple color options
POCO X7 5G में 1.5K AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर मिलता है, जो इसे ₹20,000 के अंदर Gaming और Performance के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है।

यह फोन स्पेशली उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है, जो लंबे समय तक हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग करना पसंद करते हैं और परफॉर्मेंस को बाकी फीचर्स की तुलना में ज़्यादा महत्व देते हैं। अगर आप ऐसे यूज़र्स में से एक हैं, तो ₹20,000 के अंदर यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और डेली टास्क के दौरान अच्छी परफॉर्मेंस देता है। साथ ही, इसका डिस्प्ले और कैमरा भी इसे एक अच्छा पैकेज बनाते हैं।

Quick Specifications

Feature Details
Display 6.67-inch 1.5K CrystalRes Flow AMOLED, 120Hz, up to 3000 nits peak brightness
Processor MediaTek Dimensity 7300-Ultra (4nm), up to 2.5GHz
RAM/Storage 8GB + 128GB / 8GB + 256GB, LPDDR4X + UFS 2.2
Rear Camera 50MP Sony IMX882 Main (OIS, f/1.5) + 8MP Ultra-Wide + 2MP Macro
Front Camera 20MP
Battery 5,110mAh (Typical)
Charging & In-box Adapter 45W Turbo Charging + 45W In-box Charger
Software Xiaomi HyperOS
Protection IP68 Dust & Water Resistance, Corning Gorilla Glass Victus 2
Audio Dual Speakers with Dolby Atmos


इस फोन का प्रोसेसर रोजमर्रा के सामान्य कामकाज, एक साथ कई ऐप्स चलाने और गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है। लंबे समय तक गेमिंग करने पर फोन कितना गर्म होता है और उसकी परफॉर्मेंस कितनी स्थिर रहती है, इस पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। वहीं दूसरी तरफ, इसका 1.5K Flow AMOLED डिस्प्ले इसे और भी प्रीमियम बनाता है। अगर आप गेमिंग के साथ-साथ वीडियो या ओटीटी कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो यह आपको अच्छा विजुअल अनुभव देता है। ऐसे में, जो यूज़र्स अच्छी परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले को अपनी पहली प्राथमिकता मानते हैं, उनके लिए POCO X7 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Redmi Note 14 5G  – (Camera & Family All Rounder)

Redmi Note 14 5G smartphone with multiple color options
Redmi Note 14 5G अपने AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ ₹20,000 के अंदर एक अच्छा all-rounder विकल्प है।

यह फोन कैमरा और फैमिली यूज़ के लिए एक अच्छा ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है। हालांकि, 9 दिसंबर 2024 को भारतीय बाजार में लॉन्च होने की वजह से यह अब थोड़ा पुराना जरूर हो चुका है, लेकिन इसमें दिया गया कैमरा, डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी इसे नॉर्मल और डेली यूज़ के लिए आज भी एक अच्छा विकल्प बनाते हैं। इसमें न केवल अच्छा कैमरा मिलता है, बल्कि इसका शानदार डिस्प्ले आपके व्यूइंग एक्सपीरियंस को भी काफी बेहतर बनाता है।

Quick Specifications

Feature Details
Display 6.67-inch FHD+ AMOLED Display, 120Hz, up to 2100 nits peak brightness
Processor MediaTek Dimensity 7025-Ultra, up to 2.5GHz
RAM/Storage 8GB + 128GB / 8GB + 256GB, LPDDR4X + UFS 2.2
Rear Camera 50MP Sony LYT-600 (OIS + EIS) + 8MP Ultra-Wide + 2MP Macro
Front Camera 20MP
Battery 5110mAh (Typical)
Charging & In-box Adapter 45W Fast Charging + 45W In-box Charger
Software Xiaomi HyperOS based on Android 14, 2 Years OS Updates + 4 Years Security Updates
Protection Corning Gorilla Glass 5 + IP64 Dust & Water Resistance
Audio Dual Stereo Speakers with Dolby Atmos + 3.5mm Headphone Jack


इस फोन में अच्छी बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल यूज़ के लिए पर्याप्त बैकअप देने में मदद करती है। सोशल मीडिया, यूट्यूब और वेब ब्राउज़िंग जैसे रोज़मर्रा के कामों के लिए इसका प्रोसेसर उपयोगी है। इसका मेन कैमरा फोटोग्राफी को ध्यान में रखते हुए इस लिस्ट में एक अच्छा विकल्प बनाता है। इसका डिस्प्ले भी नार्मल यूज़ और एंटरटेनमेंट के लिए उपयोगी है, इसलिए इसे केवल एक कैमरा-फोकस्ड स्मार्टफोन मानना ठीक नहीं होगा। अगर आप एक ऑल-राउंडर और फैमिली-फ्रेंडली स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें कैमरा, डिस्प्ले और रोज़मर्रा के कामों के लिए अच्छी परफॉर्मेंस मिले, तो यह फोन आपके लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन हो सकता है।

realme P3 5G   – (Battery & Daily Workhorse)

realme P3 5G smartphone in different color options
realme P3 5G में 6,000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो इसे ₹20,000 के अंदर Battery और Daily Use के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है।

realme P3 5G उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो पूरे दिन लगातार फोन का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार चार्जर ढूंढना पसंद नहीं करते। Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर की पावर-एफिशिएंसी और 6,000mAh बैटरी का कॉम्बिनेशन इसे एक मजबूत वर्कहॉर्स बनाता है।

Quick Specifications

Feature Details
Display 6.67-inch FHD+ AMOLED Display, up to 120Hz, up to 2000 nits peak brightness
Processor Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 5G, 4nm, octa-core, up to 2.3GHz
RAM/Storage 6GB + 128GB / 8GB + 128GB / 8GB + 256GB, LPDDR4X + UFS 2.2
Rear Camera 50MP AI Main Camera (f/1.8) + EIS
Front Camera 16MP Selfie Camera
Battery 6000mAh Titan Battery (5860mAh minimum)
Charging & In-box Adapter 45W Fast Charging + 45W Charging Adapter in the box
Software realme UI 6.0 based on Android 15
Protection IP69 Water and Dust Resistance
Audio Dual Stereo Speakers


इस फोन की 6,000mAh बैटरी इसे लंबा Battery backup चाहने वाले यूज़र्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनाती है। IP69 की हाई-लेवल वॉटर प्रोटेक्शन इसे बारिश और धूल-मिट्टी में सुरक्षित रखती है। ध्यान दें कि इसके कैमरे में OIS नहीं बल्कि EIS दिया गया है, इसलिए यह हार्डकोर फोटोग्राफी के बजाय लंबी बैटरी और आउटडोर ड्यूरेबिलिटी चाहने वालों के लिए बेहतर है।

Moto G86 Power 5G – (Massive Battery Champ)

Moto G86 Power 5G smartphone with large battery and pOLED display
Moto G86 Power 5G अपने 6,720mAh की बड़ी बैटरी, 1.5K pOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ ₹20,000 के अंदर एक battery-focused 5G smartphone है।


6,720mAh battery इसका सबसे बड़ा सेल्लिंग पॉइंट है। अगर किसी यूज़र्स की पहली प्राथमिकता लंबा Battery backup है, तो इस list में यह POCO X7 या Redmi Note 14 जैसे Phones से अलग और ज्यादा Battery-focused विकल्प बनता है। → 

Quick Specifications
Feature Details
Display 6.67-inch 1.5K pOLED Display, 120Hz Refresh Rate
Processor MediaTek Dimensity 7400
RAM / Storage 8GB RAM + 128GB Storage
Rear Camera 50MP Main Camera with OIS + 8MP Ultra-wide Camera
Front Camera 32MP
Battery 6720mAh
Charging 33W TurboPower Fast Charging
Software Android 15 with Hello UI
Protection Corning Gorilla Glass 7i
Audio Stereo Speakers with Dolby Atmos

इसकी बड़ी बैटरी के मुकाबले 33W Charging बहुत तेज नहीं मानी जाएगी। अगर User की Priority बहुत तेज Charging है, तो उसे दूसरे विकल्प भी देखने चाहिए।
इसके अलावा, इसका 8GB+128GB configuration कुछ Users के लिए पर्याप्त होगा, लेकिन जो लोग बहुत ज्यादा फोटोज और बड़े वीडियोस रखते हैं, उनके लिए 128GB storage सीमित लग सकती है।

Moto G85 5G
  – (Curved Display & Clean Design)

Moto G85 5G smartphone with curved pOLED display and premium design
Moto G85 5G का curved pOLED display और premium design


Moto G85 5G उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो एक प्रीमियम डिजाइन और Curved pOLED डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। इसका 3D Curved pOLED डिस्प्ले इसे इस बजट में एक अलग पहचान देता है, जबकि क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस और अच्छा डेली यूज़ परफॉरमेंस  इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए प्रैक्टिकल  बनाते हैं।

Quick Specifications

Feature Details
Display 6.67-inch Full HD+ pOLED Endless Edge Display, 120Hz Refresh Rate
Processor Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3
RAM / Storage 8GB + 128GB / 12GB + 256GB Storage
Rear Camera 50MP Main Camera with OIS + 8MP Ultra-wide Camera
Front Camera 32MP
Battery 5000mAh
Charging 33W TurboPower Fast Charging
Software Android 14
Protection IP52 Water-Repellent Design
Audio Stereo Speakers

अगर आपकी प्राथमिकता स्लिम डिज़ाइन, 3D कर्व्ड स्क्रीन और क्लीन सॉफ़्टवेयर अनुभव है, तो यह इस बजट में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

₹20,000 के अंदर फोन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  1. Processor कम से कम 4nm या 6nm तकनीक पर बने नए जनरेशन के अच्छे चिपसेट को प्राथमिकता दें, जैसे MediaTek Dimensity 7300/7400 या Snapdragon 6 Gen 3/6s Gen 3। केवल AnTuTu बेंचमार्क स्कोर न देखें, बल्कि यह भी देखें कि हैवी टास्किंग या गेमिंग के दौरान चिपसेट की Performance stable रहती है या नहीं और फोन ज्यादा गर्म तो नहीं होता। 
  2. डिस्प्ले ₹20,000 के बजट में AMOLED या pOLED डिस्प्ले को प्राथमिकता दें। 120Hz रिफ्रेश रेट और Full HD+ (1080p) रेजोल्यूशन इस बजट में बेहतर अनुभव देते हैं। हालांकि, केवल पैनल टाइप या Refresh rate देखकर फैसला न करें; स्क्रीन की Brightness और ओवरआल डिस्प्ले क्वालिटी को भी ध्यान में रखें। 
  3. कैमरा सिर्फ 50MP या 108MP लिखे होने से कैमरा बेहतर नहीं हो जाता। Main camera sensor की क्वालिटी , इमेज प्रोसेसिंग और OIS जैसी चीजों को भी देखें। OIS कम रोशनी में हाथ के कंपन को कम करने और फोटो व वीडियो को ज्यादा स्टेबल बनाने में मदद करता है। 2MP जैसे Secondary sensors की संख्या से ज्यादा मैन कैमरा की वास्तविक क्वालिटी पर ध्यान दें। 
  4. बैटरी और चार्जिंग इस Price range में 5,000mAh की बैटरी सामान्य है। अगर आप दिन भर फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो 6,000mAh के आसपास या उससे ज्यादा क्षमता वाले विकल्प चुन सकते हैं। साथ ही, फोन खरीदने से पहले यह जरूर चेक करें कि कंपनी बॉक्स में चार्जर दे रही है या नहीं, क्योंकि चार्जर अलग से खरीदने पर अतिरिक्त खर्च हो सकता है। 
  5. RAM और Storage RAM: 6GB RAM नॉर्मल Use के लिए पर्याप्त हो सकती है, लेकिन ₹20,000 के अंदर 8GB RAM को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा। Storage: कम से कम 128GB स्टोरेज चुनें। अगर आप ज्यादा फोटोज, वीडियोस और Apps रखते हैं, तो 256GB ज्यादा बेहतर रहेगा। Storage type में तेज UFS storage को चुनें, क्योंकि इससे Apps और Files को पढ़ने-लिखने की स्पीड बेहतर हो सकती है।
  6. Software Updates सपोर्ट साइकल: फोन आज कौन-से Android वर्जन पर चल रहा है, सिर्फ यह न देखें। कंपनी कितने Android OS अपडेट और कितने साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है, यह भी जरूर देखें। लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहतर और स्पष्ट Update policy वाला मॉडल ज्यादा सुरक्षित हो सकता है। 


₹20,000 के अंदर स्मार्टफोन खरीदते समय केवल प्राइस या किसी एक Specification को देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। अपनी जरूरत और Priority के हिसाब से डिस्प्ले, परफॉरमेंस, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर जैसे जरूरी Features को देखकर ऐसा फोन चुनें, जो आपके Daily use के लिए सबसे ज्यादा Suitable हो।


👉 ₹20,000 के आसपास iQOO का 5G फोन देख रहे हैं, तो iQOO Z11 Lite 44W 5G की कीमत और Specifications भी देख सकते हैं।

👉 बड़ी बैटरी वाले दूसरे विकल्प के बारे में जानने के लिए Moto G Max की कीमत और Specifications भी देख सकते हैं।

👉 Redmi Note 15 SE 5G और Redmi Note 15 Pro 5G के बीच फीचर्स और कीमत का अंतर जानने के लिए Redmi Note 15 Pro vs Note 15 SE कंपैरिजन पढ़ें।

🙏 धन्यवाद!

उम्मीद है, इस गाइड से आपको अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही 5G स्मार्टफोन चुनने में मदद मिली होगी।

Photo Credit: Respective Brand Official

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ